Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हमारी सरकार की यह शुरूआत है, विपक्ष को अभी बहुत फील्डिंग करनी होगी : CM
    जोहार ब्रेकिंग

    हमारी सरकार की यह शुरूआत है, विपक्ष को अभी बहुत फील्डिंग करनी होगी : CM

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का हर गरीब और पिछड़ों का कल्याण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उनके इसी तरह के संकल्पों के कारण सत्ता फिर उन्हें मिली है। मुख्यमंत्री ने यह बातें गुरुवार को बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर हुए वाद-विवाद के बाद विपक्ष के सवालों के जवाब में कही। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार जाति और धर्म से उपर उठकर काम कर रही है। हमारी विशेष नजर राज्य के कमजोर वर्गों पर है। झारखंड गठन के बाद राज्य को ऐसी कीचड़ में धकेल दिया दिया गया कि उसे निकालने में उनकी सरकार को पसीने छूट गये। उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी सही फैसले की विपक्ष सराहना नहीं करता, बल्कि विपक्ष का काम केवल कटाक्ष करना रह गया है।

    CM ने गढ़वा के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रिम्स में इलाज के लिए मरीज सीधा दूसरे जिलों से आ सकते हैं। उन्हें बीच में दूसरे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं रोका जाता है। ऐसा कोई सरकारी आदेश नहीं है। यदि किसी ने इस तरह का आदेश जारी किया है तो उसपर सरकार जरूर कार्रवाई करेगी।

    CM ने कहा कि राज्य के मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस मुहैया करानेवाला झारखंड देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि रिम्स को लेकर आये दिन खबरें मिलती रहती हैं। यह स्थिति यहां मरीजों की अत्यधिक भीड़ के कारण पैदा होती है। आनेवाले पांच वर्षों में रिम्स का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लोड को कम करने के लिए रांची में एक और मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की यह शुरूआत है। विपक्ष को अभी बहुत फील्डिंग करनी है। सरकार विपक्ष के हर बॉल पर छक्का मारेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिए केंद्र सरकार अकेले गुजरात को कुल राशि का 30 प्रतिशत पैसा देती है, जबकि झारखंड को महज 20-30 करोड़ ही मिलते हैं, जबकि यहां के खिलाड़ी हमेशा मेडल प्राप्तं करते रहते हैं।

    भाजपा विधायक सीपी सिंह की ओर से बालू नहीं मिलने के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जवाब देते हुए आरोप को निराधार बताया। इस पर विपक्ष नाराज हो गया और नारेबाजी करते हुए बेल में पहुंचा गया और वॉकआउट कर गया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को जवाब देने के लिए वे पूरी तैयारी कर के आए थे, लेकिन सदन में विपक्ष मौजूद नहीं है।

    Also Read : कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये, दोबारा करने आये थे ये कांड… जानें क्या

    the opposition will have to do a lot of fielding: CM This is the beginning of our government विपक्ष को अभी बहुत फील्डिंग करनी होगी : CM हमारी सरकार की यह शुरूआत है
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये, दोबारा करने आये थे ये कांड… जानें क्या
    Next Article इस साल और 3 बार होगा भारत और पाक का मुकाबला, जानें कब…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.