Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मनु भाकर और विश्व चैंपियन गुकेश सहित चार एथलीट्स को मिलेगा ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड… 
    खेल-सिनेमा

    मनु भाकर और विश्व चैंपियन गुकेश सहित चार एथलीट्स को मिलेगा ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड… 

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2025Updated:January 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क :- ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है। खेल मंत्रालय ने ये जानकारी दी। खेल मंत्रालय ने बताया कि ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर और शतरंज वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश सहित चार एथलीटों को ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। मनु भाकर और वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश के अलावा हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड देश का खेलों में सर्वोच्च सम्मान है। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए 32 खिलाड़ियों को चुना जिसमें 17 पैरा एथलीट हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए 32 खिलाड़ियों में एक भी क्रिकेटर शामिल नहीं हैं।

    टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने का मिला इनाम 

    22 साल की मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बनीं थी। टोक्यो ओलंपिक में हॉकी कप्तान हमरनप्रीत ने भारतीय हॉकी टीम को लगातार दूसरा ब्रॉन्ज जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। वहीं, 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश हाल ही में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने और पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जिताने में अहम रोल अदा किया। चौथे खेल रत्न अवॉर्ड विजेता पैरा हाई-जंपर प्रवीण हैं, जो पेरिस पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे।

    लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजे जाएंगे दिग्गज एथलीट

    दिग्गज एथलीट सुचा सिंह और मुरलीकांत राजाराम पेटकर का नाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सभी एथलीट 17 जनवरी के दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों मेजर ध्यान खेल रत्न अवॉर्ड ग्रहण करेंगे। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। वहीं, पिछले चार वर्षों की अवधि में खेलों और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया जाता है।

    अर्जुन अवॉर्ड विजेता एथलीट की लिस्ट: सलीमा टेटे (हॉकी), अभिषेक (हॉकी), संजय (हॉकी), जरमनप्रीत सिंह (हॉकी), सुखजीत सिंह (हॉकी), राकेश कुमार (पैरा-तीरंदाजी), प्रीति पाल (पैरा-एथलेटिक्स), जीवनजी दीप्ति (पैरा-एथलेटिक्स), अजीत सिंह (पैरा-एथलेटिक्स), सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा-एथलेटिक्स), श्री धर्मबीर (पैरा-एथलेटिक्स), प्रणव सूरमा (पैरा-एथलेटिक्स), एच होकाटो सेमा (पैरा-एथलेटिक्स), सिमरन (पैरा-एथलेटिक्स), नवदीप (पैरा-एथलेटिक्स)

    chess champion four athelete Gukesh ratna award
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिथिला को मिली पहली महिला DIG
    Next Article राजमिस्त्री का क’त्ल, इल्जाम सगी बेटी पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.