Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 4:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : ठाकुरगंज-बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंसा
    बिहार

    बिहार : ठाकुरगंज-बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंसा

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पार निर्माणाधीन पुल के धंसने के मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर ठाकुरगंज से बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंस गया। नेपाल और पश्चिम बंगाल को बिहार से जोड़ने वाली अररिया-गलगलिया सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसमें कई पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है।

    ठाकुरगंज-बहादुरगंज के बीच गौडी गांव के पास मैसी नदी पर छह स्पेन वाला एक पुल बन रहा है, इसके बीच का पाया शुक्रवार को धंस गया।

    बिहार में अभी पूरी तरह बारिश भी शुरू नहीं हुई है, उससे पहले ही पुल धंसने के बाद इसका निर्माण कर रही कम्पनी जीआर इंफ्रा कंपनी के कार्यों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अभी इस सड़क पर कई पुलों का निर्माण होना है।

    94 किलोमीटर लंबी अररिया-गलगलिया सड़क पर दो पैकेज में काम होना है। पहले पैकेज में, जहां गलगलिया से बहादुरगंज के बीच काम है, वहीं दूसरे पैकेज में बहादुरगंज से अररिया के बीच निर्माण होना है।

    इस योजना में करीब 1546 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस मामले में एनएचएआई, पूर्णिया के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुल पर अभी यातायात शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुल धंसने की सूचना के बाद जांच की जा रही है।

    इधर, किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि उन्हे भी इसकी सूचना मिली है। पुल का एक पाया धंसा है। उन्होंने कहा इस पुल का निर्माण कार्य एनएचएआई द्वारा एक कंपनी से करवाई जा रही है, जो भी कारवाई की जानी है उनकी ओर से किया जाना है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : मैनपुरी में घर में सो रहे पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने भी की खुदकुशी
    Next Article खूंटी : बमरजा गांव के पास सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर सकरा में तैयारियां तेज, जिला प्रशासन अलर्ट

    October 5, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : CEC ने की तैयारियों की समीक्षा, राजनीतिक दलों के सुझाव लिए

    October 5, 2025
    बिहार

    झामुमो और राजद की 6 अक्टूबर को पटना में बैठक… जानें क्यों

    October 5, 2025
    Latest Posts

    रांची महानगर काली पूजा समिति का गठन, विनय सिंह बने अध्यक्ष व नंदकिशोर मुख्य सलाहकार

    October 5, 2025

    तालाब में डूबने से पिता-बेटे की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    October 5, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

    October 5, 2025

    रोज सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे बढ़ाए सेहत

    October 5, 2025

    CM नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर सकरा में तैयारियां तेज, जिला प्रशासन अलर्ट

    October 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.