Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। यूपी में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे आरपीएन सिंह ने आज कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी मुख्यालय जाकर पार्टी ज्वाइन किया। सूत्र बताते हैं कि भगवा पार्टी उन्हें समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना सीट से मैदान में उतार सकती है। हालांकि सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अनिच्छा व्यक्त की है। सूत्रों ने कहा कि वह केंद्र में भूमिका चाहते हैं।

    कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तत्पर हैं। आरपीएन सिंह यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। वह यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि यूपी चुनाव के लिए उनका नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल था। वह पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से 1996, 2002 और 2007 में विधायक भी रह चुके हैं।

    कौन है आरपीएन सिंह

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद हैं

    2009 में कुशीनगर से सांसद बने

    2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे

    करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं

    3 बार विधायक और 1 बार सांसद रहे

    यूपीए 2 में गृह राज्यमंत्री रहे

    यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं

    झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी

    यूपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं

    आरपीएन सिंह कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार से ताल्लुख रखते हैं

    पिता सीपीएन सिंह कांग्रेस के वफादार नेता थे

    #Online news National news RPN Singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरंजन कुमार बने झारखंड बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फटकार के बाद हटाए गए बोकारो के सिविल सर्जन, 28 चिकित्सा पदाधिकारियों का हुआ तबादला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.