Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार, सरकार बनाएगी स्मारक
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार, सरकार बनाएगी स्मारक

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024Updated:December 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 27 दिसंबर 2024 को निधन हो गया. आज, 28 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि अंतिम संस्कार सुबह 11:45 बजे होगा. इस निर्णय के बाद  कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने विरोध जताया है. दोनों दलों ने मांग की है कि मनमोहन सिंह का स्मारक उसी स्थान पर बनाया जाए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    जयराम रमेश ने सरकार पर लगाया यह आरोप

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके.” उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने उनके वैश्विक योगदान और कई दशकों तक देश की सेवा के बावजूद उनके लिए उचित सम्मान नहीं दिखाया है.

    सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

    शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, “यह अत्यंत निंदनीय है कि सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के अनुरोध को ठुकरा दिया, जिसमें उन्होंने उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर करने की मांग की थी, ताकि एक ऐतिहासिक स्मारक बन सके.” उन्होंने इस फैसले को मनमोहन सिंह के प्रति अपमान करार दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील की.

    कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन सिंह के परिवार से कर रहे बातचीत

    कांग्रेस के अंदर भी इस मुद्दे पर चर्चा जारी है. पार्टी की कार्यकारी समिति ने शुक्रवार को इस मामले पर विचार किया और कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के लिए एक उपयुक्त स्थान पर स्मारक बनाना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य सरकार से इस मामले में बातचीत कर रहे हैं. इस विवाद के बीच, सरकार ने यह स्पष्ट किया कि मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा, हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा.

    https://x.com/aajtak/status/1872846726933168212

    Also Read: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर झारखण्ड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    # Prime Minister Narendra Modi Congress Controversy Decision Dr. Manmohan Singh family funeral global contribution government government of india Honor Jairam Ramesh legacy Mallikarjun Kharge Memorial Nigam Bodh Ghat Rajghat Shiromani Akali Dal suitable place Sukhbir Singh Badal Trust अंतिम संस्कार उपयुक्त स्थान कांग्रेस जयराम रमेश ट्रस्ट डॉ. मनमोहन सिंह निगम बोध घाट निर्णय परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट विरासत विवाद वैश्विक योगदान शिरोमणि अकाली दल सम्मान सरकार सुखबीर सिंह बादल स्मारक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 28 December 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article जमशेदपुर की डॉ. मौसमी पॉल बनीं ABVP की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, दुमका के मनोज सोरेन बने प्रदेश मंत्री

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.