Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक और सिंह मेंशन के युवराज संजीव सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शनिवार शाम सोशल मीडिया के जरिए दी।
विधायक रागिनी सिंह ने जताई चिंता
रागिनी सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “निराशा के बादल छंटेंगे, सूरज फिर चमकेगा। हर रात के बाद सुबह होती है, और जब आप सबका साथ है तो मुश्किल वक्त भी गुजर जाएगा। हमारे दिलों के करीब संजीव जी अभी स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं। आप सभी से प्रार्थना है कि उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।”
निराशा के बादल छंट जाएंगे,
सूरज की किरणें फिर से चमकेंगी।
हर रात के बाद सूरज उगता है, आपका साथ है तो कठिन दौर भी गुजर जाएगा।हर दिल अजीज। आपके अपने संजीव जी स्वास्थ्य के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं ईश्वर से… pic.twitter.com/rmAbIjdGCs
— Ragini Singh (@RaginiSingh7007) August 23, 2025
सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता
जैसे ही यह खबर सामने आई, संजीव सिंह के समर्थकों में बेचैनी और चिंता की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
हाल ही में जेल से रिहा हुए थे संजीव सिंह
गौरतलब है कि संजीव सिंह को हाल ही में 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। वह अपने चचेरे भाई और झरिया के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद थे। आठ साल बाद उन्हें बेल पर रिहाई मिली थी।
27 अगस्त को आना है बड़ा फैसला
इस बीच, 27 अगस्त को धनबाद कोर्ट में नीरज सिंह हत्याकांड का फैसला आने वाला है। ऐसे में संजीव सिंह की बिगड़ती तबीयत ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। समर्थकों के साथ-साथ विरोधी दल भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।
Also Read : CUJ में द्वितीय चरण नामांकन कल से शुरू, 11 कोर्स में 112 रिक्त सीटें भरने का मौका