Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री एनोस एक्का
    जोहार ब्रेकिंग

    जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री एनोस एक्का

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : पूर्व मंत्री एनोस एक्का मंगलवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा हुए। एनोस को पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में जिला जज के अदालत से उम्र कैद की सजा मिली हुई है। हाई कोर्ट ने इसी मामले में उन्हें कई शर्तों के साथ जमानत दी है।
    ज्ञातव्य हो कि जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 26 सितम्बर को झारखंड उच्च न्यायालय ने सिमडेगा के एक पारा शिक्षक के अपहरण एवं उसकी हत्या के मामले में सशर्त जमानत दे दी थी।
    झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एके गुप्ता और न्यायमूर्ति राजेश कुमार की पीठ ने राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आज जमानत दे दी। इससे पूर्व 19 सितंबर को उच्च न्यायालय ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट तलब की थी।

    पीठ ने उच्च न्यायालय की अनुमति के बिना एक्का के राज्य से बाहर जाने पर रोक लगाई है और उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा है। उन्हें गवाहों को प्रभावित न करने का निर्देश देते हुए 10 हजार रुपये की दो मुचलके पर जमानत दी गई।

    एक्का को जमानत देते हुए पीठ ने कहा कि उनके खिलाफ कोई पक्का सबूत नहीं है। पूर्व मंत्री एनोस एक्का को निचली अदालत ने सिमडेगा के एक पारा शिक्षक की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा सुनाई है। एक्का ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की और जमानत देने का आग्रह किया था।

    एक्का की ओर से याचिका में कहा गया है कि निचली अदालत का आदेश सही नहीं है। उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला और बिना ठोस साक्ष्य के ही उन्हें सजा सुना दी गई।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीजेआई ने मद्रास हाईकोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी के खिलाफ दी सीबीआई जांच की मंजूरी
    Next Article किरीबुरू : झारखण्ड में जहां स्वर्ग है बसता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.