Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Nov, 2025 ♦ 8:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2019Updated:August 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। अपनी राजनीतिक पकड़ की वजह से वो तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पहली बार यह जिम्मेदारी वर्ष 1975 में संभाली। दूसरी बार वह 1980 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। आखिरी बार वह 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा ने राजनीति से पहले अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने 40 के करीब रीसर्च पेपर लिखे। इनके बड़े भाई उस समय के बड़े नेताओं में से एक थे, इस वजह से भी मिश्रा का शुरू से ही राजनीति से लगाव रहा था। वो 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार में डॉ मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है।

    डॉ जगन्नाथ मिश्र भारतीय राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। श्री मिश्रा ने प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने। डॉ० मिश्र तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी रुचि राजनीति में बचपन से ही थी, क्योंकि उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्र राजनीति में थे और रेल मंत्री थे। डॉ जगन्नाथ मिश्रा विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। डॉ मिश्र 1975 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार में डॉ मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है । कांग्रेस छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और अब जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य हैं। 30 सितंबर 2013 को रांची में एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चारा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ उन्हें दोषी ठहराया। उन्हें चार साल की कारावास और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

    #Bihar News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिमाचल: बारिश-भूस्खलन से 21 लोगों की मौत, जानिए पूरी रिपोर्ट
    Next Article सरकारी आवास में विधायक अनंत ने सबसे पहले पुलिस को दिया चकमा, फिर वीडियो जारी कर कहा -करुंगा सरेंडर, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन सिमटा 35 सीटों पर

    November 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    मैथिली ठाकुर की अलीनगर से दमदार जीत, भारत में सबसे कम उम्र की बनी विधायक

    November 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में चुनाव परिणाम के बाद तेजप्रताप का परिवारवाद को लेकर बड़ा बयान, राजद को लेकर क्या बोले…

    November 14, 2025
    Latest Posts

    धुर्वा डैम में अनियंत्रित होकर गिरी गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी की मौ’त

    November 15, 2025

    झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    November 15, 2025

    श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण विस्फोट, छह की मौ’त, 24 से ज्यादा जख्मी

    November 15, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 15 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 15, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन सिमटा 35 सीटों पर

    November 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.