Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व कृषि मंत्री बाटुल झा और वीरेंद्र मंडल सहित अन्य ने लिया नाम वापस, उपायुक्त ने दी जानकारी
    झारखंड

    पूर्व कृषि मंत्री बाटुल झा और वीरेंद्र मंडल सहित अन्य ने लिया नाम वापस, उपायुक्त ने दी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2024Updated:November 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: टिकट बंटवारे से नाराज भाजपा के दो कद्दावर नेता, नाला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और जामताड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने नाम वापस लेकर विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है. शुक्रवार को नाम वापसी के दिन दोनों ही विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए. उपयुक्त कुमुद सहाय ने इस संबंध में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 20 अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था. संवीक्षा के उपरांत सभी अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए. शुक्रवार को बिरेंद्र मंडल, निर्दलीय, राम रंजन पंडित, हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी, डेमोक्रेटिक एवं सत्यानंद झा, निर्दलीय के द्वारा नाम वापस लिया गया. इस प्रकार नाला विधानसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशी मैदान में रहे जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रकिया की जा रही है. 

    इसके अलावा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से कुल 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन करवाया, जिसमें संवीक्षा के दौरान त्रुटि पाए जाने पर दो अभ्यर्थी जीवलाल मरांडी एवं अताऊल अंसारी का नामांकन रद्द किया गया. 16 अभ्यर्थी विधिमान्य पाए गए जिसमें से तीन अभ्यर्थी इरफान अंसारी, आपकी विकास पार्टी, आनंद लाल मरांडी निर्दलीय एवं. जफर इकबाल, निर्दलीय के द्वारा नामांकन वापस लिया गया. इस प्रकार जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अंतिम रूप से कुल 13 अभ्यर्थी मैदान में डटे हैं. इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में चुनाव संपन्न होंगे, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण किया जा रहा है. वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने मीडिया को चुनाव कार्य से संबंधित जब्ती, आचार संहिता उल्लंघन सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्रदान किया.

    अभ्यर्थी जीवलाल मरांडी आनंद लाल एहतेशाम चुनाव कार्य जामताड़ा टिकट बंटवारे तैयारियों नामांकन करवाया निर्दलीय पुलिस अधीक्षक प्रत्याशी मैदान मीडिया वातावरण विकास पार्टी संवीक्षा ससमय पूर्ण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमझगांव विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी बंकुनवार गगराए का ऐलान, जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाना है प्राथमिकता
    Next Article पाकुड़ में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, तनवीर आलम ने निशात आलम के लिए मांगे वोट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.