Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मझगांव विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी बंकुनवार गगराए का ऐलान, जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाना है प्राथमिकता
    झारखंड

    मझगांव विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी बंकुनवार गगराए का ऐलान, जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाना है प्राथमिकता

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2024Updated:November 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बंकुनवार गगराए ने मझगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गगराए ने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है, और अगर उन्हें मझगांव का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, तो वह क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी और दलित बच्चों की शिक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एकलव्य विद्यालयों का निर्माण कार्य उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा. गगराए ने जानकारी दी कि कई विद्यालय अब भी अधूरे हैं, जिनका कार्य जल्द पूरा करने के लिए वह विशेष प्रयास करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने 2008 में स्वीकृत रेफरल अस्पताल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण यह अब तक चालू नहीं हो सका है, जबकि यह क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अति आवश्यक है.

    गगराए ने पेयजल समस्या पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए “हर घर नल जल योजना” शुरू की, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद मजगांव विधानसभा के लोगों को अब तक एक बूंद पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है, तो वे मजगांव की जनता को बुनियादी सुविधाओं के साथ आधारभूत संरचना जैसे अच्छे स्कूल, अस्पताल और सड़कें उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने क्षेत्र में सड़कों की दयनीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि चाईबासा जिले के डीएमएफटी फंड का सही इस्तेमाल कर सड़कें, स्कूल और अस्पताल जैसी आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा सकता है. साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में स्थानीय विधायक ने केवल वोट लेने का काम किया है और क्षेत्र में विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की है.

     

    आधारभूत संरचना खानापूर्ति गगराए ने जानकारी जनता पार्टी प्रतिबद्धता भारतीय मजगांव विकास सड़कें उपलब्ध सड़कों की दयनीय स्थिति समर्थन संवाददाता सम्मेलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटिकट कटने से नाराज हुए राज पलिवार को भाजपा ने बनाया तीन विधानसभा का समन्वयक
    Next Article पूर्व कृषि मंत्री बाटुल झा और वीरेंद्र मंडल सहित अन्य ने लिया नाम वापस, उपायुक्त ने दी जानकारी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    क्राइम

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.