Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 6:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2019Updated:August 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। वे लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से खुद को अलग रखा था। वर्ष 2014 में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला था।


    दरअसल, तबीयत खराब होने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एम्स में मौजूद हैं। सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था। उन्होंने अंबाला में एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी से बीए किया और पंजाब यूनिवर्सिटी से चंडीगढ़ से लॉ की पढ़ाई की थी। सुषमा स्वराज ने 1974 के छात्र आंदोलन में भी बढ़-चढकर हिस्सा लिया था।
    सुषमा जी का पार्थिव शरीर आज प्रातः 11 से 1 बजे तक श्रधांजलि अर्पित करने के लिए बीजेपी केन्द्रीय कार्यालय 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर रखा जायेगा।

    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने अत्यन्त भारी मन से कहा कि देश की पूर्व विदेश मंत्री, बहन सुषमा स्वराज जी के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूँ। उन्होंने कहा कि सुषमा जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया, उनकी कमी हमें सदैव महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।

    भावभीनी श्रद्धांजलि लौह महिला श्रीमती सुषमा स्वराज जी को !

    भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेत्री पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन से मुझे काफी आघात पहुंचा है।श्रीमती स्वराज का झारखंड से गहरा लगाव रहा है। झारखंड के चुनावों में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन हमसब को प्राप्त होता रहा है। झारखंड के चुनाव के दौरान मुझे उनके सानिध्य में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है।उनसे मेरा गहरा लगाव रहा है।सुषमा स्वराज जी मेरी और पार्टी के करोड़ों लोगों की आदर्श रहीं हैं।उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ।
    शत-शत नमन

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट का फैसला: प्रखंड से लेकर राज्‍य स्‍तर तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, इंडस्ट्रियल बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी सब्सिडी
    Next Article परिणीति चोपड़ा ने कहा, द गर्ल ऑन द ट्रेन की भूमिका सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण

    Related Posts

    जमशेदपुर

    Breaking: जमशेदपुर में गोलीबारी, विधायक प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल

    July 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, दिल्ली में थे इलाजरत

    July 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्पेशल इंटेंसिव इलेक्टोरल रोल का सड़क पर उतरकर विरोध करेगी कांग्रेस : के राजू

    July 10, 2025
    Latest Posts

    Breaking: जमशेदपुर में गोलीबारी, विधायक प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल

    July 10, 2025

    Breaking : पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, दिल्ली में थे इलाजरत

    July 10, 2025

    स्पेशल इंटेंसिव इलेक्टोरल रोल का सड़क पर उतरकर विरोध करेगी कांग्रेस : के राजू

    July 10, 2025

    सीसीएल ने BOO मॉडल पर ‘नई कथारा कोकिंग कोल वाशरी’ परियोजना के लिए अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

    July 10, 2025

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम हेमंत बोले- सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को मिलकर हल करने के लिए यह मंच बेहद जरूरी

    July 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.