Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 5:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सदर में पहली बार बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन, बायोप्सी में हुआ था डिटेक्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    सदर में पहली बार बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन, बायोप्सी में हुआ था डिटेक्ट

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची सदर अस्पताल सफलता के नए आयाम लिख रहा है. एक के बाद एक नई उपलब्धियां भी हॉस्पिटल का मान बढ़ा रही है. कुछ ऐसा ही एकबार फिर यहां के डॉक्टरो ने कर दिखाया है. कंसल्टेंट ओंको सर्जन डॉ प्रकाश भगत और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत ने सदर में पहली बार बड़ी आंत के कैंसर की सर्जरी की है. सर्जरी सफल रही और मरीज फिलहाल स्थिर है. बता दें कि यह पहला मौका है कि जब सदर में बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन (एपीआर-एबडोमिनल पेरिनियल रिसेक्शन) आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क किया गया. बता दें कि रांची के चटकपुर की 35 वर्षीय महिला को सर्जरी विभाग में बवासीर का शक होने पर नवंबर 2023 में दिखाने आई थीं. उन्हें पैखाना के रास्ते से खून आने व दर्द की शिकायत थी.

    कीमोथेरेपी के बाद हुआ आपरेशन

    शक होने पर डॉ जयंत घोष के सलाह के अनुसार कोलोनोस्कोपी और बायोप्सी कराया गया. बायोप्सी रिपोर्ट में कैंसर (एडिनो कार्सिनोमा) का पता चला. इसके बाद मरीज को कैंसर सर्जरी विभाग रेफर कर दिया गया. पूरी जांच कराने पर पता चला कि बड़ी आंत का कैंसर मलद्वार के मुंह के ढाई-तीन सेंटीमीटर नजदीक तक पहुंच गया है. फिर उन्हें चार साइकिल कीमोथेरेपी, दो-दो सप्ताह के अंतराल पर दी गई. वहीं उसके बाद रेडियोथेरेपी भी दी गई. रेडियोथेरेपी के 2 महीने के बाद ऑपरेशन किया जा सकता है. इसलिए म‌ई महीने के अंतिम सप्ताह में उनका सफल आपरेशन किया गया. इस ऑपरेशन में बड़ी आंत का बड़ा हिस्सा हटाना पड़ा. वहीं स्टूल के रास्ता पेट से बनाना पड़ा. मरीज स्थिर है और खाना भी ठीक से खा रही है. उनका स्टोमा भी ठीक से काम कर रहा है. इस ऑपरेशन में निजी अस्पतालों में 5 लाख से ऊपर का खर्च आता है.

    ये टीम थी आपरेशन में

    ओंको सर्जन डॉ प्रकाश भगत

    लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार

    एनेस्थिसिस्ट डॉ जयवंत मुर्मू

    ओटी अस्सिटेंट सिस्टर सरिता, पूनम, ओटी असिस्टेंट सुशील, मुकेश,लखन,माधव बंदो,रश्मि बाड़ा, आशा तिग्गा,संदीप, निशांत, तनवीर

    कैंसर चटकपुर बड़ी आंत महिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्रकारों ने चुनौतियों, समस्याओं पर किया मंथन
    Next Article सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 5 युवा अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफल, रंग लाई अदाणी फॉउंडेशन की पहल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026
    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.