Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डेंगू को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी, एक कॉल पर पहुंचेगी फॉगिंग गाड़ी
    झारखंड

    डेंगू को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी, एक कॉल पर पहुंचेगी फॉगिंग गाड़ी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2023Updated:September 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी में डेंगू तेजी से अपने पांव पसार रहा है. यह देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और रांची नगर निगम ने कुछ जोन को चिन्हित करते हुए वहां पर स्पेशल ट्रीटमेंट शुरू किया है. जिससे कि लगातार फॉगिंग और छिड़काव किया जा सके. इसके अलावा मरीजों की संख्या पर भी नजर रखी जा रही है. अब रांची नगर निगम ने शहर के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-2200025, 0651-2200011 या 9431104429 जारी किया है. जिससे कि लोग कॉल कर फॉगिंग नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज करा सकते है. वहीं फॉगिंग के लिए गाड़ियों को बुला भी सकते है. बता दें कि कई इलाकों में फॉगिंग नहीं किए जाने को लेकर शिकायतें मिल रही थी. इसके बाद ही रांची नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

    डोर टू डोर अभियान चला रही टीम

    शहर में डेंगू/चिकनगुनिया/मलेरिया के संक्रमण को देखते हुए नगर प्रशासक के आदेशानुसार रांची नगर निगम द्वारा वृहद स्तर पर मच्छरों के प्रजनन स्रोत को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है. लार्विसाइडल का छिड़काव, फोगिंग, डेगू/चिकनगुनिया के बचाव से संबंधित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव/फॉगिंग इत्यादि के लिए बिना किसी संकोच काल कर सकते है. नगर निगम तत्काल गाड़ियों को भेजकर फॉगिंग कराएगा.

    शनिवार को मिले 169 संदिग्ध

    झारखंड में डेंगू पांव पसार रहा है. शनिवार को राज्य भर में डेंगू के 169 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें 167 मरीज के ब्लड सैंपल की जांच की गयी. इनमें 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 99 संदिग्ध मरीज मिले हैं. जांच के बाद 10 में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं साहिबगंज जिले में 42 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें 13 मरीजों में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है. धनबाद में 7 संदिग्ध की जांच में 5 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. हजारीबाग में डेंगू के 4 संदिग्ध मरीज मिले हैं. सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. कोडरमा में भी 9 संदिग्ध मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. वहीं रामगढ़ में 4, चतरा में 1, गढ़वा में 1, पाकुड़ में 1 और देवघर में 1 डेंगू के मरीज मिले हैं.

    call complaint registered dengue fogging Health department helpline number ranchi Ranchi dengue alert Ranchi latest update Ranchi Municipal Corporation ranchi news Ranchi Update News special treatment spraying कॉल छिड़काव डेंगू फॉगिंग रांची रांची अपडेट न्यूज रांची डेंगू अलर्ट रांची नगर निगम रांची न्यूज रांची लेटेस्ट अपडेट शिकायत दर्ज स्पेशल ट्रीटमेंट स्वास्थ्य विभाग हेल्पलाइन नंबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRMC के 30 इनफोर्समेंट अफसरों की सेवा समाप्त, ड्रेस कोड भी बदला
    Next Article 30 करोड़ का कोयला छत्तीसगढ़ से सरायकेला लेकर पहुंचे 50 ट्रक चालकों को बनाया बंधक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.