Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 10:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुहर्रम पूर्व को लेकर मेन रोड में फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर रांची पुलिस की खास नजर
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम पूर्व को लेकर मेन रोड में फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर रांची पुलिस की खास नजर

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2024Updated:July 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी में मुहर्रम से पूर्व मेन रोड में फ्लैग मार्च निकाला गया. सिटी एसपी राजकुमार मेहता फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थे. इसके अलावा कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सीआरपीएफ की महिला बटालियन समेत रांची जिला के कई थाना की टीम मौजूद थी. रांची पुलिस का फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देशय पर्व को शांतिपूर्व माहौल में मनाये. वहीं, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी है कि अगर किसी तरह का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल है, जो उनके खिलाफ कार्रवाई करने को हमेशा तैयार है. फ्लैग मार्च रांची शहर के हर संवेदनशील जगहों पर गश्त लगायी. 

    सोशल मीडिया पर रांची पुलिस की पैनी नजर

    एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि राजधानी में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती हुई है. सीआरपीएफ के अलावा रैप और जिला बल की टीम मौजूद है. रांची पुलिस की एक टीम विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर पहले से ही सीसीटीवी के कवरेज में है, जितने भी संवेदनशील स्थान हैं, वहां सीसीटीवी लगाने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने रांचीवासियों से अपील करते हुए कहा कि कभी भी कोई आपतिजनक या भड़काऊ पोस्ट, फोटो या वीडियो प्राप्त हो तो कंट्रोल रुम को भेजें ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके.

    200 से ज्यादा स्थानों पर पुलिस बल की स्टैटिक प्रतिनियुक्ति वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन सिन्हा ने कहा कि मुहर्रम को लेकर जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, 200 से ज्यादा स्थानों पर पुलिस बल की स्टैटिक प्रतिनियुक्ति है. गश्ती के साथ क्यूआरटी भी है, जिसमें सीनियर पुलिस ऑफिसर रहेंगे. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि शांति पूर्वक मुहर्रम मनायें और मनाने में सहयोग करें. असामाजिक तत्वों के खिलाफ एसएसपपी ने कड़ी कार्रवाई की बात कही.

    मुहर्रम पर्व से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास

    मेन रोड में मुहर्रम के नाम पर दुकानदार से चंदा वसूल रहे युवकों ने मारपीट और गाली-गलौज कर रहे युवकों को रांची पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. चंदा लेने आये दो युवक नशे में माहौल बिगाड़ने का प्रयास में जुटे थे. मारपीट और गाली-गलौज की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इस मामले में लोअर बाजार थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में आबिद और इकबाल नामक युवक शामिल है. लोअर बाजार थानेदार दयांनद कुमार समेत अन्य पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा है.

    पुलिस फ्लैग मार्च मुहर्रम रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसीबाड़ी से वापस लौटे भगवान जगन्नाथ, उल्टी रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
    Next Article मुहर्रम को लेकर डीजीपी का सख्त निर्देश, पूर्व में घटित सांप्रदायिक घटनाएं वाले जिलों में रखे विशेष सतर्कता

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में शिक्षा विभाग का नया ऑडिटोरियम, 200+ शिक्षकों की होगी क्षमता

    April 23, 2026
    झारखंड

    CCL में प्रशासनिक बदलाव, 21 अफसरों का तबादला

    April 23, 2026
    गिरिडीह

    कोयला तस्करों पर बड़ा एक्शन: खदान में छापा, 16 बाइक बरामद

    April 23, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में शिक्षा विभाग का नया ऑडिटोरियम, 200+ शिक्षकों की होगी क्षमता

    April 23, 2026

    कोल सेक्टर में नई नियुक्ति: चितरंजन कुमार बने ECL के टेक्निकल डायरेक्टर

    April 23, 2026

    CCL में प्रशासनिक बदलाव, 21 अफसरों का तबादला

    April 23, 2026

    कोयला तस्करों पर बड़ा एक्शन: खदान में छापा, 16 बाइक बरामद

    April 23, 2026

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.