Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 2:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»फिक्स डिपॉजिट घोटाला : खाताधारकों में मचा हड़कंप, पासबुक लेकर जांच कराने पहुंचे लोग
    चाईबासा

    फिक्स डिपॉजिट घोटाला : खाताधारकों में मचा हड़कंप, पासबुक लेकर जांच कराने पहुंचे लोग

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घोटाला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिला स्थित गुआ डाकघर में फिक्स डिपॉजिट घोटाला की खबर जैसे ही मीडिया में प्रकाशित हुई, सोमवार सुबह से ही डाकघर में अफरातफरी का माहौल बन गया। अपनी मेहनत की पूंजी को लेकर चिंतित सैकड़ों लोग हाथों में पासबुक लिए डाकघर पहुंच गए। हर कोई अपने खाते की सच्चाई जानना चाहता था। लोगों की लंबी कतारें डाकघर के बाहर सुबह से ही देखने को मिली।
    डाकघर के अंदर वर्तमान पोस्टमास्टर विवेक आनंद स्वयं खाताधारकों से घिरे रहे और एक-एक कर खातों की जांच करते नजर आए। उन्होंने बताया कि लगातार लोग आ रहे हैं और अब तक कई खातों की जांच की जा चुकी है। जांच के क्रम में कई विसंगतियां भी सामने आ रही हैं। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि पहले सामने आए 35 फर्जी खातों का मामला केवल एक झलक भर था, असली घोटाले की परतें अब खुलनी शुरू हुई हैं।

    ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत की कमाई ब्याज के भरोसे डाली थी, लेकिन अब उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका पैसा सुरक्षित है या नहीं। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुराने पोस्टमास्टर के कार्यकाल में ही यह पूरा खेल खेला गया और संभवतः कई वर्षों तक यह फर्जीवाड़ा चलता रहा।

    डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक अब जनता की मांगें पहुंच चुकी हैं। लोगों की स्पष्ट मांग है कि इस मामले में गंभीरता दिखाई जाए और निष्पक्ष, उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। कुछ प्रमुख मांगें सामने आई हैं। इनमें अस्थायी विशेष जांच अधिकारी की तैनाती, सभी खातों की डिजिटल ऑडिट, सीआईडी या सीबीआई जांच की अनुशंसा, पीड़ितों के लिए तत्काल राहत राशि और गबन में संलिप्त कर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी शामिल है।

    इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की उम्मीदें जगीं, 49.50 एकड़ भूमि को किया गया चिह्नित

    Fixed deposit scam: Account holders in panic people came with passbooks for investigation पासबुक लेकर जांच कराने पहुंचे लोग फिक्स डिपॉजिट घोटाला : खाताधारकों में मचा हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंगनबाड़ी स्कूल के समीप मिली लावारिश बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article सरकारी क्लर्क के घर ACB ने मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति को लेकर हो रही कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.