Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»जेल की 20 फुट दीवार लांघकर पांच विचाराधीन कैदी फरार
    देश

    जेल की 20 फुट दीवार लांघकर पांच विचाराधीन कैदी फरार

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2024Updated:October 11, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    असम: दुर्गा पूजा के दौरान असम के मोरीगांव जिला जेल से शुक्रवार तड़के पांच विचाराधीन कैदी फरार हो गए, जिससे हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ये कैदी रात एक से दो बजे के बीच जेल से भागे. सभी पांच फरार कैदी बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के आरोपी हैं. इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं. संबंधित अधिकारियों के अनुसार, कैदियों ने अस्थायी औजारों के साथ-साथ चादर, कंबल और अन्य कपड़ों का उपयोग करके रस्सी बनाई और जेल की 20 फुट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकले. उन्हें पकड़ने के लिए फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस घटना पर मोरीगांव से भाजपा विधायक रमाकांत देउरी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि जेल अधिकारी और सुरक्षाकर्मी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतते पाए गए, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. फरार हुए कैदियों में से तीन के खिलाफ लहरीघाट थाने में मामले दर्ज हैं, जबकि एक को मोइराबारी और एक को तेजपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था. पुलिस इलाके के अलावा आसपास के रास्तों पर भी गहन जांच-पड़ताल कर रही है.

    असम अस्थायी औजार जिला जेल जेल अधिकारी तलाशी अभियान तेजपुर दुर्गा पूजा पुलिस जांच पॉक्सो फरार बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम मजिस्ट्रेट जांच मोइराबारी मोरीगांव रस्सी लहरीघाट थाना विचाराधीन कैदी विधायक रमाकांत देउरी सुरक्षा हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवर दास और मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने घर मे की कन्या पूजा, कहा- बेटियों की पूजा ही सच्ची पूजा है
    Next Article अमेरिका ने ईरान पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्या होगा प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.