Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खाना खाने को लेकर पहले हुई थी मारपीट, फिर देर रात हो गई डीजे की हत्या, पुलिस तीन लोगों से कर रही पूछताछ
    क्राइम

    खाना खाने को लेकर पहले हुई थी मारपीट, फिर देर रात हो गई डीजे की हत्या, पुलिस तीन लोगों से कर रही पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : चुटिया के एक्सट्रीम स्पोर्ट बार एंड ग्रिल में रविवार देर रात डीजे की हत्या मामले में कई बातें सामने आई है. पुलिस ने इसे लेकर कई खुलासे किए है. जिसमें ये बात सामने आई है कि हत्या से पहले रात 10.30 बजे बार में खाना खाने के दौरान बाउंसर और कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी लोग वहां से चले गये थे. पुलिस उसे पकड़कर थाना ले गयी. रात करीब 01.18 बजे बार का डीजे बार के बाहर लिफ्ट के सामने खड़ा था. उसी समय एक हथियारबंद व्यक्ति लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर आया और डीजे सैंडी को खड़ा देखा. और उसे देखते ही गोली मार दी. गोली मारने के बाद आरोपी नीचे उतरा और नीचे से बार के शीशे पर फिर से फयरिंग की. गोली की आवाज सुनकर गश्ती पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया. इलाज के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी डीजे सैंडी की मौत हो गई.

    असम से जारी दो आर्म्स लाइसेंस मिले

    जांच के लिए एसएसपी ने सिटी एसपी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया. जिसमें पता चला कि अभिषेक सिंह उर्फ विक्की, शमीरुद्दीन, अयम अनवर, प्रतीक, मृत्युंजय यादव उर्फ मिथुन, प्रकाश और प्रकाश के दोस्तों और बार के बाउंसरों के बीच झगड़ा हुआ था. घटना के करीब दो से ढाई घंटे बाद उन्हीं में से एक व्यक्ति अभिषेक सिंह उर्फ विक्की बार में आया और डीजे को गोली मार दी. तलाशी के दौरान इसके नाम से असम से जारी 2 आर्म्स लाइसेंस मिले. लाइसेंस का मिलान रांची में डीसी आफिस के आर्म्स डिपार्टमेंट से किया गया लेकिन उक्त लाइसेंस से संबंधित कोई प्रविष्टि नहीं मिली प्रथम दृष्टया दोनों लाइसेंस फर्जी प्रतीत हो रहे हैं. अपराध को अंजाम देने के बाद अभिषेक जिस कार से भागा था, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. बार और कार की एफएसएल जांच की जा रही है.

    बाउंसर के साथ की थी मारपीट

    बाउंसर के साथ मारपीट में शामिल अभिषेक सिंह उर्फ विक्की के तीन अन्य सहयोगी प्रतीक, मो. समीरुद्दीन, मृत्युंजय कुमार यादव से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को गया से पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. दो वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं.

    बाउंसर मारपीट लाइसेंस हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी करने और कराने वाले जाएंगे जेल, हेमंत और आलमगीर के बाद और भी हैं कतार में : बाबूलाल
    Next Article राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक, पीएम मोदी को बताया देश का गौरव

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.