Johar Live Desk : मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर बीती देर रात चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Police and forensic teams reach Director Rohit Shetty’s residence, after an incident of firing was reported outside his residence. Further details awaited. pic.twitter.com/h1wVhtCtY7
— ANI (@ANI) January 31, 2026
पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके को फिलहाल सील कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग में अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
घटना के बाद का वीडियो वायरल
घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिस को घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए देखा जा सकता है। पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Also Read : राम चरण और उपासना बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी




