Chatra : चतरा में पिपरवार थाना अंतर्गत राजधर रेलवे साइडिंग के निकट कल्याणपुर चौक पर शुक्रवार को ट्रांसपोर्टिंग हाईवा पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। अचानक हुई गोलीबारी से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद खुद को कुख्यात राहुल सिंह गैंग के आजाद सरकार की ओर से एक प्रेस बयान जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। बयान में खलारी सीमेंट साइडिंग, रुङटा कंपनी से जुड़ी साइडिंग, पीएनएम कंपनी तथा खलारी–पिपरवार क्षेत्र की विभिन्न रेलवे साइडिंग में कार्यरत लोगों को चेतावनी देने की बात कही गई है। बयान में यह भी कहा गया है कि यह घटना मुन्ना अंसारी को चेतावनी देने के उद्देश्य से की गई।
सूचना मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद रेलवे साइडिंग क्षेत्र में काम करने वाले ट्रांसपोर्टरों और मजदूरों में भय का माहौल है।

Also Read : सोमा मुंडा ह’त्याकांड : हटाये गए खूंटी थानेदार मोहन कुमार, आईजी मनोज कौशिक ने की कार्रवाई


