Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 12:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अमेरिकी नेवल शिपयार्ड में गोलीबारी, बाल-बाल बचे भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिकी नेवल शिपयार्ड में गोलीबारी, बाल-बाल बचे भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वॉशिंगटन। अमेरिकी नौसेना और वायु सेना के संयुक्त बेस पर्ल हार्बर हिकम में गुरुवार सुबह अचानक शुरू हुई गोलीबारी के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया बाल-बाल बचे। इस घटना के समय भारतीय वायुसेना प्रमुख अपनी टीम के साथ इस बेस पर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शिपयार्ड पर तैनात एक गनमैन ने अचानक ही गोलीबारी शुरू कर दी।
    इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी करने वाले गनमैन ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

    पर्ल हार्बर बेस ओहू समुद्र तट के दक्षिणी किनारे पर स्थित है जहां वायु सेना और नौसेना दोनों के सैन्य अड्डे हैं। पर्ल हार्बर या ‘पर्ल बंदरगाह’ हवाई द्वीप में हॉनलूलू से दस किमी उत्तर-पश्चिम, अमेरिका का प्रसिद्ध बंदरगाह एवं नौसैनिक अड्डा है। इस बंदरगाह के 20 वर्ग किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों जहाजों के रुकने का स्थान है।

    बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी, टेक्सास, ओहियो और फ्लोरिडा सहित कई जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं और इन हमलों में कई लोगों की जान भी गई है।

    जापानी नौसेना ने आठ दिसंबर 1949 को अमेरिका के नौसैनिक बेस पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था। इसके चलते अमेरिका भी दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हो गया था। यह गोलीबारी पर्ल हार्बर में अमेरिका के नेवल बेस पर जापानी हमले की 78वीं वर्षगांठ से तीन दिन पहले हुआ था, जिसे राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने एक बदनामी की तारीख कहा था।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : निजी कम्पनी के जीएम की गोली मारकर हत्या
    Next Article नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में 71 पदों भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन

    Related Posts

    देश

    शीत ऋतु में मंदिर में नया बदलाव: अब सुबह 7 बजे से शुरू होंगे रामलला के दर्शन

    October 23, 2025
    देश

    पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे आसियान शिखर सम्मेलन में

    October 23, 2025
    क्राइम

    दिल्ली में बिहार पुलिस का एनका’उंटर, सिग्मा गिरोह का सरगना समेत चार वांटेड को मार गिराया

    October 23, 2025
    Latest Posts

    शीत ऋतु में मंदिर में नया बदलाव: अब सुबह 7 बजे से शुरू होंगे रामलला के दर्शन

    October 23, 2025

    कोडरमा में इस गांव में दिखा 40 हाथियों का झुंड, वन विभाग अलर्ट

    October 23, 2025

    हजारीबाग में भीषण लगी आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

    October 23, 2025

    पटना के बेऊर जेल में छापेमारी से हड़कंप, मोबाइल फोन और ईयरबड बरामद

    October 23, 2025

    दुमका एयरपोर्ट परिसर में लगी आ’ग, दमकल टीम ने काबू पाया

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.