Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 5:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना में फिर हुई फा’यरिंग, झोपड़पट्टी के पास महिला घायल
    बिहार

    पटना में फिर हुई फा’यरिंग, झोपड़पट्टी के पास महिला घायल

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती देर रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र की झोपड़पट्टी इलाके में फायरिंग की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद एक युवक ने गोली चला दी, जिससे सड़क किनारे बैठी एक महिला जख्मी हो गई।

    घटना के वक्त बहादुरपुर झोपड़पट्टी के पास कुछ स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक युवक ने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। गोली पास में फुटपाथ पर अंडा बेच रही महिला बेबी देवी को लग गई। महिला की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है।

    गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची बहादुरपुर थाना पुलिस ने जख्मी महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है।

    घटनास्थल से तीन बाइक बरामद

    पुलिस ने घटनास्थल से तीन बाइक जब्त की हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से फायरिंग में शामिल बदमाशों की पहचान की जा रही है। DSP डॉ. गौरव कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

    घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी परिचय कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पटना में बढ़ती गोलीबारी की घटनाएं

    गौरतलब है कि पटना में हाल के दिनों में फायरिंग और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो दिन पहले ही पारस अस्पताल में घुसकर बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले शहर के मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    Also Read : मॉनसून में घटा हवाई सफर का किराया, रांची से महानगरों के टिकट सस्ते 

    Bullets echoed again in Patna woman injured in firing in slum झोपड़पट्टी में फायरिंग से महिला जख्मी पटना में फिर गूंजीं गोलियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमॉनसून में घटा हवाई सफर का किराया, रांची से महानगरों के टिकट सस्ते
    Next Article झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाने की तैयारी, सरकार लाएगी नया विधेयक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का निर्देश

    October 19, 2025
    बिहार

    मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौ’त, तीसरा…

    October 19, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2025

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.