हजारीबाग: हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के डेली मार्केट में भीषण आग लग गई है. अहले सुबह ही डेली मार्केट के एक दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग गई. खबर मिलते ही व्यवसाईयों ने हजारीबाग के दमकल विभाग को सूचना दी. तीन दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. अभी भी दमकल कर्मी सभी दुकानों पर में आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. स्थानीय व्यवसाई के अनुसार बताया गया कि सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए डेली मार्केट के गली में घुसे तो आग की लपटे उठता देखा. इसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल के लिए कॉल किया. बताया जाता है कि आग एक दुकान से लगते हुए पास के एक दर्जन से अधिक दुकानों को अपने चपेट में ले चुकी है. जिन दुकानों में आग लगी है उन दुकानों में जूता, चप्पल , किराना,पूजा स्टोर आदि की दुकान थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
हजारीबाग के डेली मार्केट में भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleसाइबर अपराधी का पीछा कर रहा पुलिसकर्मी नदी में डूबा, तलाश जारी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

