साहिबगंज : जिले के बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज 25 अक्टूबर को अहले सुबह रिकॉर्ड रूम में आग लग गई. इससे अस्पताल के सभी कागजात जलकर राख हो गए. वहीं, आग की लपटों ने स्टोर में रखे सामानों को भी अपनी जद में ले लिया, जिससे कई लैपटॉप समेत अन्य सामग्री भी जलकर बर्बाद हो गई. प्रभारी चिकत्सक डॉ. पीके संथालिया ने बताया कि गार्ड द्वारा उन्हें सूचना मिली की अस्पताल में आग लग गई है, जिसके बाद मैं आया और अस्पताल के कर्मचारी के सहयोग से आग को बुझाने लगा. लेकिन तब तक सारी सामग्री जलकर राख हो गई थी. इस घटना की सूचना जिला के वरीय अधिकारियों को दी गई है. आग कैसे लगी, इसकी वजह का पता नहीं लगा है. यह जांच का विषय है.
हेल्थ सेंटर के रिकार्ड रूम में लगी आग, कई कागजात जलकर खाक

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article37वें राष्ट्रीय खेल में रोल बॉल शामिल, 30 से 2 तक होंगे मैच
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

