Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मोटर पार्ट्स दुकान में लगी आग, ग्राहकों ने भाग कर बचायी जान
    जोहार ब्रेकिंग

    मोटर पार्ट्स दुकान में लगी आग, ग्राहकों ने भाग कर बचायी जान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के इस्लामगंज में सोमवार को एक मोटर पार्ट्स और टायर दुकान अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरी दुकान जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान जलकर में राख हो गई और दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।

    दुकानदार खुर्शीद ने बताया कि इस हादसे में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे उपकरण, मशीनरी और अन्य सामग्री पूरी तरह जल गई है। आग लगने के दौरान वह खुद ग्राहकों के साथ दुकान में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी ने बाहर भागकर अपनी जान बचायी।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान के पास लगे बिजली मीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं। लोगों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से हैदरनगर क्षेत्र में लो और हाई वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। वोल्टेज में बार-बार उतार-चढ़ाव के कारण उपकरण जलने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आम लोगों को आए दिन क्षति उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद विभाग इस समस्या के समाधान के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

    मालूम हो कि ठीक एक सप्ताह पहले भी हैदरनगर बाजार में शॉर्ट सर्किट के कारण एक ज्वेलरी और बर्तन दुकान में आग लगी थी, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान दुकानदार को उठाना पड़ा था। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यवसायी और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

    Also Read : स्टेशन पर वीआईपी लेन बंद होने और ट्रेनों के विलंब होने पर आजसू ने जताया विरोध

    customers escape to save their lives Fire breaks out in motor parts shop ग्राहकों ने भाग कर बचायी जान मोटर पार्ट्स दुकान में लगी आग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टेशन पर वीआईपी लेन बंद होने और ट्रेनों के विलंब होने पर आजसू ने जताया विरोध
    Next Article जामताड़ा में स्वदेशी हस्तशिल्प मेला शुरू, खरीदारी और मनोरंजन का पूरा इंतजाम

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.