Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, दो करोड़ से अधिक के सामान जलकर खाक
    झारखंड

    धनबाद में काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, दो करोड़ से अधिक के सामान जलकर खाक

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2024Updated:March 22, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मयुर विहार कॉलोनी स्थित काजू पैकेजिंग फैक्ट्री मिलेनियम इंडस्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई. इस घटना में करीब 2 करोड़ के समान जलकर खाक हो गए. वहीं आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के दमकल ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है. बताया जा रहा है कि आग लगने की वक्त फैक्ट्री बंद थी.

    वहीं फैक्ट्री के मालिक विजय वशिष्ट भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे. आग लगने की घटना को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट के वजह से हुआ होगा. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी. फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि वह शाम को फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे साथ ही सारे कर्मचारी भी अपने घर चले गए थे. उन्हें उनके पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी. दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में पैकेजिंग के लिए करीब दो से तीन करोड़ के काजू रखे हुए थे. जो इस आग लगने से जलकर खाक हो गए. इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है.

    Aag dhanbad kaju factory Johar Live kaju factory dhanbad काजू फैक्ट्री जोहार लाइव धनबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले बाबूलाल, जनता की कमाई लूटने वाले बख्से नहीं जायेंगे
    Next Article डीसी व एसएसपी ने किया बंगाल बॉर्डर के चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण, जांच में कोताही न बरतने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.