Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में आग, एक लाख से अधिक का नुकसान
    झारखंड

    झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में आग, एक लाख से अधिक का नुकसान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला के बगल में झारखंड बिजली वितरण निगम कार्यालय के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ धुएं का घना गुबार फैल गया। इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।

    आग लगते ही मची अफरा-तफरी

    सुबह जैसे ही गोदाम से आग की लपटें उठीं, आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

    स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

    आग की तेज लपटों और धुएं के बीच लोगों ने बाल्टी और उपलब्ध साधनों से आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान पास में मौजूद दो झोपड़ीनुमा दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

    फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल

    स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन वहां से जवाब मिला कि दोनों गाड़ियां पहले से किसी अन्य जगह गई हुई हैं और पहुंचने में समय लगेगा। इस बीच नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

    बड़ा हादसा टला, वरना बढ़ सकता था नुकसान

    गोदाम के ठीक बगल में मोदी धर्मशाला स्थित है। वहां आग बुझाने के कोई पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं थे, जिससे चिंता और बढ़ गई। लोगों का कहना है कि अगर आग की लपटें धर्मशाला तक पहुंच जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था और नुकसान कई गुना बढ़ जाता।

    पुलिस कर रही जांच

    फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आग कैसे लगी। शुरुआती अनुमान में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण की आशंका जताई जा रही है।

    Also Read : चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे DC , नए ओपीडी भवन समेत पूरे परिसर का लिया जायजा

    #BreakingNews #DisasterNews #EmergencyResponse #FireBrigade #ModiDharamshala #PropertyDamage #StationRoad #WarehouseFire ElectricityDepartment FireAccident FireIncident Giridih JharkhandNews JSEB LocalNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article उत्पाद सिपाही पेपर लीक: सरगना 3 दिन, अभ्यर्थी 2 दिन की रिमांड पर
    Next Article BREAKING : पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह पर हमले का मास्टरमाइंड विजय टेटे गिरफ्तार, कुछ घंटे के अंदर मिली कामयाबी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.