Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे DC , नए ओपीडी भवन समेत पूरे परिसर का लिया जायजा
    झारखंड

    चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे DC , नए ओपीडी भवन समेत पूरे परिसर का लिया जायजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा सदर अस्पताल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के DC मनीष कुमार ने चाईबासा स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान सिविल सर्जन जुझार माझी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

    नए ओपीडी भवन से शुरू हुआ निरीक्षण

    DC ने निरीक्षण की शुरुआत नवनिर्मित ओपीडी भवन से की। यहां उन्होंने पंजीकरण काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष और ऑपरेशन थिएटर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूरी कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मरीजों को बेहतर व तेज सेवाएं देने पर जोर दिया।

    इमरजेंसी वार्ड में भीड़ देखकर जताई चिंता

    इसके बाद DC इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी स्थिति और इलाज की जानकारी ली। मरीजों से इलाज की गुणवत्ता और स्टाफ के व्यवहार पर भी फीडबैक लिया गया। वार्ड में मरीजों की अधिक भीड़ देखकर उन्होंने चिंता जताई और साफ निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन को तुरंत बेहतर किया जाए। साथ ही कहा कि इमरजेंसी सेवाएं सबसे अहम होती हैं, इसलिए यहां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    ब्लड बैंक और कैंटीन की भी हुई जांच

    निरीक्षण के दौरान DC ने अस्पताल के ब्लड बैंक की व्यवस्था देखी और रक्त की उपलब्धता व सप्लाई सिस्टम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    “व्यवस्था संतोषजनक, लेकिन सुधार जरूरी”

    पूरे निरीक्षण के बाद DCने अस्पताल की व्यवस्थाओं को कुल मिलाकर संतोषजनक बताया, लेकिन साथ ही कुछ जरूरी सुधारों की जरूरत भी जताई।

    लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: DC

    DC ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।

    Also Read : झारखंड में बढ़ी तपिश: कई जिलों में लू की चेतावनी, रांची का पारा 39°C पार

    #BloodBank #BreakingNews #DCInspection #EmergencyWard #HealthDepartment #HospitalInspection #HospitalNews #ManishKumar #PublicHealth #SadarHospital #WestSinghbhum chaibasa Healthcare JharkhandNews OPD
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ी तपिश: कई जिलों में लू की चेतावनी, रांची का पारा 39°C पार
    Next Article टीएमसी नेता के दामाद हबीबुर रहमान गिरफ्तार, नकदी बांटने और धमकाने का है आरोप

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.