Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी, लोअर बाजार थाना में एफआईआर दर्ज
    झारखंड

    महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी, लोअर बाजार थाना में एफआईआर दर्ज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: एक महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि छेड़खानी करने वाले में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे. सभी आरोपियों के खिलाफ महिला डीएसपी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. दरअसल रांची के लोअर बाजार थाने में दिए गए आवेदन में महिला डीएसपी ने बताया कि पुरानी पुलिस लाइन कैंपस में सोमवार की देर रात तक विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवक बेहद तेज आवाज में अश्लील गाना बजा रहे थे. गाना बजाने वाले युवक नशे में थे.

    तेज आवाज सुनकर महिला डीएसपी मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कहा कि अब आप लोग गाना बजाना बंद कर दे क्योंकि ऐसे भी रात के 10 बजने वाले हैं. डीएसपी के गाना बजाने को बंद करने के बाद नशे में धुत युवक डीएसपी से उलझ गए. नशे में ही एक युवक उन्हें गलत नीयत से छूने की कोशिश करने लगा. महिला डीएसपी ने युवक का विरोध करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद 10-15 युवकों ने महिला डीएसपी के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया. इसी बीच महिला डीएसपी के रसोइए को जब इसकी जानकारी मिली तो वह भागा भागा आया और महिला डीएसपी को भीड़ से खींच कर बाहर लाया. महिला डीएसपी ने बताया कि छेड़खानी करने वाले युवकों को झारखंड पुलिस के दो सिपाही विनोद पांडे और सीपी उपाध्याय भड़का रहे थे. उनकी मदद करने के बजाय दोनों सिपाही नशे में धुत युवकों को मारपीट के लिए उकसा रहे थे.

    छेड़खानी और मारपीट के बाद महिला डीएसपी लोअर बाजार थाने पहुंची और वहां सिपाही विनोद, पांडे सीपी उपाध्याय सहित 15 अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है. लोअर बाजार थाने में महिला डीएसपी ने मारपीट और छेड़खानी का एक वीडियो भी उपलब्ध करवाया है. पुलिस वीडियो के आधार पर छेड़खानी करने वाले युवकों की पहचान कर रही है. लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमालगाड़ी के 6 वैगन में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    Next Article मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.