Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 5:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची समेत 14 जिलों में फाइलेरिया के मरीज, 15 दिन ड्राइव चलाकर खिलाई जाएगी दवा
    झारखंड

    रांची समेत 14 जिलों में फाइलेरिया के मरीज, 15 दिन ड्राइव चलाकर खिलाई जाएगी दवा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखण्ड सरकार लिम्फेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) के उन्मूलन हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसी के फलस्वरूप राज्य सरकार 10 फरवरी से 25 फरवरी तक झारखण्ड के 14 फाइलेरिया प्रभावित जिलों बोकारो, देवघर, धनबाद, गुमला, रामगढ़, साहेबगंज, पाकुड़, कोडरमा, रांची, गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया रोग उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के स्टेट प्रोग्राम आफिसर डॉ बिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 14 जिलों के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई. उन्होंने कहा कि फ़ाइलेरिया मुक्त झारखण्ड के लिए आगामी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के दौरान सभी पात्र लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के सामने सुनिश्चित किया जाये. साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी को तत्काल दूर किया जाए. किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सामुदायिक सहभागिता बहुत आवश्यक है.

    हर उम्र के लोगों को दवा

    उन्होंने कहा कि फरवरी में शुरू किये जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में फाइलेरिया से मुक्ति के लिए 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को उम्र के अनुसार डीईसी और अलबेंडाजोल की निर्धारित खुराक मुफ़्त खिलाई जाएगी. उपरोक्त 14 जिलों में केवल सिमडेगा जिले में आईडीए आयोजित किया जायेगा. वहां डीईसी और अलबेंडाजोल के साथ आईवरमेक्टिन भी खिलाई जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी आयुवर्ग में होने वाला फाइलेरिया संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है. अगर इसका इलाज न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है. फाइलेरिया के कारण हाइड्रोसील, लिम्फेडिमा से ग्रसित लोगों की काम करने की क्षमता के साथ आजीविका भी प्रभावित होती है. ऐसे लोगों को सामाजिक भेदभाव सहना पड़ता है.

    यह बीमारी लोगों को दिव्यांग और अक्षम बना देती है

    एंटोमोलोजिस्ट साज्ञा सिंह ने बताया कि आगामी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को सफल बनाने के लिए सुनियोजित रणनीति के साथ सभी तैयारियां की जा रही है. दवाओं की उपलब्धता, मानव संसाधन के साथ ही माइक्रो प्लान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य स्तर से जिला स्तर तक विभिन्न विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी समन्वयक डॉ अभिषेक पॉल ने अपने संबोधन में लिम्फेटिक फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता को समझाते हुए इसके उन्मूलन हेतु प्राथमिकता के साथ मिशन मोड में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह बीमारी लोगों को दिव्यांग और अक्षम बना देती है.

    ये भी पढ़ें: ‘कैप्टन कूल’ को उनके दोस्तों ने ही लगा दिया चूना, रांची सिविल कोर्ट में केस दर्ज

    आज की खबर करंट न्यूज कोडरमा गढ़वा गिरिडीह गुमला जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर देवघर धनबाद न्यूज हेडलाइन पाकुड़ फाइलेरिया बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम बोकारो मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन मुख्य समाचार रांची रामगढ़ लिम्फेटिक फाइलेरिया लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा साहेबगंज सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर हाथीपांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझाड़ग्राम स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन को मिला स्टॉपेज
    Next Article ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल, 9 जून को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    Related Posts

    Facts

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.