Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 7:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महिला जज को नहीं मिली चाइल्ड केयर फैसिलिटी, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा…
    झारखंड

    महिला जज को नहीं मिली चाइल्ड केयर फैसिलिटी, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा…

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड की एक महिला एडिशनल जिला जज को अपने बच्चे की देखभाल के लिए मांगी गई चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) नहीं मिल पाई। बिना कोई कारण बताए उनकी छुट्टी को रद्द कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। महिला जज ने अपने वकील के माध्यम से शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर तत्काल सुनवाई की मांग की। इस पर चीफ जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस आगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने 29 मई को सुनवाई तय की है।

    महिला जज के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि याचिकाकर्ता एक सिंगल पेरेंट हैं और हाल ही में उनका तबादला दूसरी जगह कर दिया गया था। नई जगह पर कार्यभार संभालते हुए उन्हें बच्चे की देखभाल में कठिनाई हो रही थी जिसके चलते उन्होंने 10 जून से दिसंबर तक की चाइल्ड केयर लीव मांगी थी। लेकिन उनकी यह अर्जी बिना कारण के खारिज कर दी गई।

    चीफ जस्टिस ने जब पूछा कि छुट्टी क्यों रद्द की गई तो वकील ने कहा कि इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया गया।

    चाइल्ड केयर लीव भारत सरकार द्वारा महिला और पुरुष दोनों कर्मचारियों को दी जाने वाली विशेष छुट्टी है खासकर सिंगल पेरेंट्स को। यह बच्चों की देखभाल, बीमारी, स्कूल से जुड़ी जिम्मेदारियों या किसी अन्य जरूरी जरूरत के लिए दी जाती है।

    उधर हाल ही में एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के कुछ जजों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को हाईकोर्ट के जजों के खिलाफ बार-बार ब्रेक लेने और नियमित कार्य न करने को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं। पीठ ने कहा कि कुछ जज ऐसे भी हैं जिनके काम पर गर्व होता है पर कई जज निराश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जज केवल दोपहर के भोजन के लिए ब्रेक नहीं ले सकते? इससे उनका प्रदर्शन बेहतर होगा और परिणाम भी।

    Also read: जमशेदपुर के नए DC ने संभाला कार्यभार…

    jharkhand Jharkhand news News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC 10वीं बोर्ड परीक्षा : कोडरमा पहले और रांची 21वें नंबर पर
    Next Article सरना धर्म कोड की मांग को लेकर गिरिडीह में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026
    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.