Kolkata : कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक महिला इनफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शर्मिष्ठा पनौली के रूप में हुई है, जो पुणे स्थित विधि यूनिवर्सिटी की छात्रा है। पुलिस के अनुसार, शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने बॉलीवुड कलाकारों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चुप रहने का आरोप लगाया था। इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई, सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल किया गया और धमकियां भी मिलीं। हालांकि बाद में शर्मिष्ठा ने वीडियो डिलीट कर माफी मांगी, लेकिन तब तक कोलकाता में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी थी। पुलिस ने उसे और उसके परिवार को कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन वे लापता हो गए। इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। शुक्रवार रात पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।
Also Read : DM रिची पांडे ने 23 राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित
Also Read : भाभी का क’टा सिर लेकर सड़क पर घूमा देवर
Also Read : चमकी बुखार का बढ़ता प्रकोप, अबतक 26 बच्चे संक्रमित
Also Read : NIA ने झारखंड में तीन कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
Also Read : महिला कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, बहन ने पति पर लगाया संगीन आरोप