Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 5:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»सौतेली मां ने खोला बेटे की ह’त्या का राज, आरोपी पिता गिरफ्तार
    क्राइम

    सौतेली मां ने खोला बेटे की ह’त्या का राज, आरोपी पिता गिरफ्तार

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : नालंदा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र के बड़ी मुढारी गांव में एक पिता ने आपने 23 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त पिंटू कुमार के तौर पर की गई है। घटना 10 अगस्त की रात की है, जिसका खुलासा बुधवार को हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता श्याम राम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। इस बात की जानकारी हरनौत थानेदार अमरदीप कुमार ने मीडिया के साथ साझा की।

    सौतेली मां ने खोला राज

    हरनौत थानेदार अमरदीप ने मीडिया को बताया कि पिंटू की गुमशुदगी और हत्या की आशंका की सूचना पर पुलिस ने श्याम राम और उसकी पत्नी नीलू देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में नीलू देवी ने बताया कि 10 अगस्त की रात पिंटू उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था। यह देख श्याम राम ने पहले विवाद किया, फिर गमछे से गला घोंटकर पिंटू की हत्या कर दी।

    एंबुलेंस से शव को गंगा में फेंका

    हत्या के बाद श्याम राम ने अपने बड़े भाई शैलेंद्र राम, पड़ोसी दीना साव और चाचा की मदद से शव को बेडशीट में लपेटा। इसके बाद एंबुलेंस मंगवाकर शव को पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव के पास गंगा नदी में फेंक दिया।

    नाना की शिकायत पर केस दर्ज

    मृतक के नाना सहदेव राम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की और श्याम राम को गिरफ्तार कर लिया। अन्य तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। SDRF की मदद से शव बरामद करने की कोशिश की गई, लेकिन तेज धारा के कारण शव नहीं मिला।

    आरोपी की तीन शादियां

    जांच में पता चला कि श्याम राम दिल्ली में मजदूरी और रिक्शा चलाने का काम करता था और 20 दिन पहले गांव लौटा था। उसने तीन शादियां की हैं। पिंटू उसकी पहली पत्नी का बेटा था। पहली पत्नी ने 2012 में आत्महत्या कर ली थी, दूसरी पत्नी 2014 में उसे छोड़कर चली गई थी। उसी वर्ष श्याम ने नीलू देवी से तीसरी शादी की, जिससे उसे दो बच्चे हैं।

    Also Read : लखीसराय के DM मिथलेश मिश्र की सादगी और मानवता ने जीता लोगों का दिल… जानें

    Accused father arrested Bihar Nalanda Crime News Bihar Nalanda News Crime news Father strangled his son to death Nalanda Crime News Nalanda news threw the body in the Ganges आरोपी पिता गिरफ्तार क्राइम न्यूज नालंदा क्राइम न्यूज़ नालंदा न्यूज़ पिता ने की बेटे की गला घोंटकर हत्या बिहार नालंदा क्राइम न्यूज़ बिहार नालंदा न्यूज़ शव गंगा में फेंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोनहार पुलिस अधिकारियों के भविष्य से क्यों खिलवाड़ कर रहे : बाबूलाल मरांडी
    Next Article स्वतंत्रता दिवस से पहले उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 5006 ANM पदों पर बंपर भर्ती, कल से करें ऑनलाइन आवेदन

    August 13, 2025
    बिहार

    मुजफ्फरपुर की मेयर और BJP नेत्री निर्मला साहू के खिलाफ निर्वाचन विभाग ने जारी किया नोटिस

    August 13, 2025
    बिहार

    लखीसराय के DM मिथलेश मिश्र की सादगी और मानवता ने जीता लोगों का दिल… जानें

    August 13, 2025
    Latest Posts

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025

    जमशेदपुर के मानव घोष 15 अगस्त को लाल किले पर करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व…

    August 13, 2025

    साहिल ह’त्या कांड : जेल जाने से पूर्व असलम ने दिया बयान, कहा – रांची पुलिस CBI से जांच करा लें

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.