Patna : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बाजार इलाके में छापेमारी कर बाप-बेटे को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र शर्मा और उनके बेटे अमित शर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक गुमटी के ज़रिए मोहम्मदपुर बाजार में अवैध रूप से गांजा बेच रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इससे जुड़े अन्य नशा कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Also Read : पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार
Also Read : विमान हादसे के बाद PM मोदी अहमदाबाद पहुंचे
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 13 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : जनता दरबार में DC कंचन सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा