Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»किसान आंदोलन : शंभू बॉर्डर आ रहे किसानों का ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत
    ट्रेंडिंग

    किसान आंदोलन : शंभू बॉर्डर आ रहे किसानों का ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2024Updated:February 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : फिरोजपुर से शंभू बॉर्डर धरने के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राली बसंतपुरा के नजदीक ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली खदानों में जाकर पलट गई. इस हादसे में एक किसान गुरजंट सिंह (32) की मौत हो गई जबकि दो अन्य मामूली घायल हो गए जिन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. ट्राला चालक मौके से फरार है.

    किसान आज निकालेंगे कैंडल मार्च

    बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा की ओर से 24 फरवरी की शाम को शहीद शुभकरण सिंह और अन्य तीन शहीद किसानों की स्मृति में कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा. 25 फरवरी को शंभू एवं खनौरी बॉर्डर पर देशभर के किसानों को जागरूक किया जाएगा. इसके बाद 26 फरवरी को देश में सभी गांवों और शंभू तथा खनौरी बॉर्डर पर पुतले फूंके जाएंगे. 27 फरवरी को दोनों फोरम की राष्ट्रीय स्तर की बैठक शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आयोजित होगी. फिर 28 फरवरी को दोनों फोरम की साझा बैठक आयोजित कर के 29 को किसान आंदोलन के आगामी बड़े फैसले का एलान किया जाएगा.

    शुभकरण की मौत मामले में केस दर्ज करने की मांग

    किसान नेता सरवण सिंह पंधेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार शुभकरण के मामले में जल्द एफआईआर दर्ज करे. डल्लेवाल ने बताया कि बठिंडा के एसएसपी ने किसानों के वकीलों से विचार-चर्चा में स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि शुभकरण की मौत के मामले में पर्चा दर्ज नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खुद को बचाने में लगी है. जब हरियाणा पुलिस ने पंजाब की हद में आकर शुभकरण को गोली मारी, तो फिर सरकार क्यों पर्चा दर्ज करने से पीछे हट रही है.

    किसान नेता बोले- सरकारें भ्रम में न रहें कि किसान आंदोलन रुक गया है

    किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस वहां किसान नेताओं के घरों में जाकर महिलाओं को धमकियां दे रहे हैं. इससे साफ है कि केंद्र सरकार किसानी आंदोलन में बाधा डालने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन केंद्र इस भ्रम में न रहे कि वह दबाव डालकर आंदोलन को रोक लेंगे. आंदोलन रुका नहीं है. जल्द ही बैठक करके आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: दिल्ली में डील हुआ डन : AAP और कांग्रेस ने किया गठबंधन का ऐलान, तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

     

    City News Current News Daily News farmers movement Farmers' tractor overturned Johar Live Latest news Local News Main News News Headline one dead Shambhu Border Today's News आज की खबर एक की मौत करंट न्यूज किसान आंदोलन किसानों का ट्रैक्टर पलटा जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज शंभू बॉर्डर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में डील हुआ डन : AAP और कांग्रेस ने किया गठबंधन का ऐलान, तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
    Next Article IPL से पहले ही राजस्थान सरकार और RCA के बीच ठनी, वैभव गहलोत ने लगाए गंभीर आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.