Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Sep, 2025 ♦ 10:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»तेलुगु सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता फिश वेंकट का निधन
    मनोरंजन

    तेलुगु सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता फिश वेंकट का निधन

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hyderabad : तेलुगु सिनेमा के जाने-माने हास्य अभिनेता और चरित्र कलाकार फिश वेंकट (वेंकट राजा) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका शुक्रवार को निधन हो गया। 53 वर्षीय फिश वेंकट लंबे समय से किडनी फेल्योर से जूझ रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    किडनी फेल्योर और डायलिसिस की थी समस्या

    पिछले कई महीनों से फिश वेंकट गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे थे। उनकी किडनी फेल होने के कारण नियमित डायलिसिस चल रही थी। हाल ही में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। लेकिन, उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    हास्य और निगेटिव किरदारों से बनाई थी पहचान

    हैदराबाद में जन्मे फिश वेंकट ने तेलुगु सिनेमा में अपनी एक खास जगह बनाई थी। साल 2000 में फिल्म कुशी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले फिश वेंकट ने आदी, बनी, अदूर, गब्बर सिंह, और डीजे टिल्लू जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। वह मुख्य रूप से हास्य किरदारों के लिए जाने जाते थे, लेकिन कई फिल्मों में उन्होंने निगेटिव रोल भी बखूबी निभाए। हाल ही में वह स्लम डॉग हसबैंड, नरकासुर, और कॉफी विद अ किलर जैसी फिल्मों में नजर आए थे। पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, रवि तेजा और नागार्जुन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके फिश वेंकट तेलुगु सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा थे।

    प्रभास ने की थी आर्थिक मदद

    फिश वेंकट के मुश्किल वक्त में बाहुबली फेम प्रभास उनकी मदद के लिए आगे आए थे। फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने बताया था कि प्रभास ने उनके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद का वादा किया था। इसके अलावा, श्रावंती ने चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स से भी मदद की अपील की थी।

    तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर

    फिश वेंकट के निधन से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैंस और सहकलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी कमी तेलुगु सिनेमा में हमेशा खलेगी।

    Also Read : अपर बाजार में निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, मौ’त

    Famous Telugu cinema comedian Fish Venkat passes away तेलुगु सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता फिश वेंकट का निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपर बाजार में निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, मौ’त
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार इस दिन भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम

    Related Posts

    मनोरंजन

    ऋषि कपूर की 73वीं जयंती : नीतू कपूर और रिद्धिमा ने भावुक पोस्ट के साथ किया याद

    September 4, 2025
    मनोरंजन

    टीवी एक्टर आशीष कपूर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

    September 4, 2025
    मनोरंजन

    शो में सुनील शेट्टी ने किया मजेदार खुलासा, कहा: जब बेटे ने नहीं सोचा तो मैं क्या सोचूं…

    September 1, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कुमार आज पटना को देंगे 1159 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    September 5, 2025

    JPSC ने जारी किया 11वीं, 12वीं और 13वीं सिविल सेवा परीक्षा का कट-ऑफ

    September 5, 2025

    बिहार में संडे को नहीं बजा पाएंगे हॉर्न, परिवहन विभाग ने किया ऐलान

    September 5, 2025

    झारखंड में 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह

    September 5, 2025

    अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, 4.9 की तीव्रता

    September 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.