Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री के सलाहकार और एडीजी को फंसाने के लिए तैयार किया गया था झूठा ऑडियो !
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री के सलाहकार और एडीजी को फंसाने के लिए तैयार किया गया था झूठा ऑडियो !

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2019Updated:July 30, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    16 जून 2016। बाबूलाल मरांडी ने ऑडियो क्लिप जारी की। हाई प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी की गई ऑडियो क्लिप के जरिये पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को मैनेज करने के लिए दबाव डालने का आरोप मुख्यमंत्री के सलाहकार अजय कुमार और तत्कालिन स्पेशल ब्रांच एडीजी अनुराग गुप्ता पर लगा। दोनो पर चुनाव आयोग के निर्देश पर जगन्नाथपुर थाने में एफआईआर भी हुई। लेकिन अब गुजरात एफएसएल की रिपोर्ट में जो बात सामने आयी है, वह चौकाने वाली है। बाबूलाल मरांडी ने जिस ऑडियो को जारी किया था, वह ऑडियो टेम्पर्ड था। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या सिर्फ एक टेम्पर्ड ऑडियो के सहारे बड़े राजनीतिक साजिश की बुनियाद रखी गयी थी।

    क्या है रिपोर्ट में
    ऑडियो टेप की एफएसएल रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी गई है। इस ऑडियो टेप में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। गांधीनगर एफएसएल ने इस मामले में एक रिपोर्ट रांची के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी को भेजी है।
    एफएसएल की रिपोर्ट में जिक्र है कि ऑडियो के बैकग्राउंड में जो आवाजें हैं, वह रूक-रूक कर हैं। आवाजों में बैकग्राउंड आवाज की अनियमितता 27 बार पायी गई है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सीलबंद डीवीडी को जांच के लिए 29 मार्च 2018 को गांधीनगर एफएसएल भेजा गया था।

    मूल यंत्र नहीं मिलने पर रिकॉडिंग का समय व तिथि बताना संभव नहीं
    विधि विज्ञान प्रयोगशाला के तकनीकी विशेषज्ञों ने अपने ओपिनियन में यह भी बताया है कि मूल यंत्र के बगैर रिकॉर्डिंग की तिथि व समय बताना संभव नहीं है। पुलिसिया जांच के लिए रिकॉर्डिंग की तिथि और समय जानना महत्वपूर्ण तथ्य है, लेकिन मूल यंत्र केस के अनुसंधानकर्ता को अबतक नहीं मिल पाया है। अनुसंधानकर्ता ने इसके लिए योगेंद्र साव को पूर्व में नोटिस भी भेजा था।
    योगेंद्र साव से दुबारा पूछताछ का आदेश मांगा
    केस के अनुसंधानकर्ता जगन्नाथपुर थानेदार अनूप कुमार कर्मकार ने केस के गवाह योगेंद्र साव से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची में जाकर दुबारा पूछताछ की अनुमति मांगी है। रिकॉर्डिंग का मूलयंत्र योगेंद्र साव के पास ही है।

    कैसे जुड़ती हैं राजनीतिक साजिश की कड़ियां

    विधानसभा के सचिव ने भी कहा था – वोटिंग के दिन किसी ने शिकायत नहीं की
    राज्यसभा चुनाव 2016 मामले में जगन्नाथपुर पुलिस ने झारखंड सरकार के अवर सचिव रैंक के अधिकारी विनय कुमार का भी बयान लिया था। विनय कुमार राज्यसभा चुनाव के दौरान विधानसभा सचिव के पद पर थे। गृह विभाग के द्वारा इस मामले में दायर हलफनामे के मुताबिक, विनय कुमार ने अपने बयान में किसी भी मतदाता विधायक के द्वारा चुनाव के दिन शिकायत अंकित कराए जाने की बात से इंकार किया था। हलफनामे में अंकित विनय कुमार के बयान में जिक्र है कि चुनाव के दिन विधायक निर्मला देवी या अन्य किसी मतदाता ने यह शिकायत नहीं थी कि उन्हें मतदान प्रक्रिया में भाग लेने से रोका गया या प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

    चमरा लिंडा ने आयोग को बताया था मतदान नहीं देने का वजह

    झामुमो के विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा 11 जून 2016 को मतदान में शामिल नहीं हो पाए थे। चमरा लिंडा ने चुनाव आयोग को दिए लिखित बयान में बताया था कि वह बीते 12 सालों से डायबिटिज की बीमारी से जुझ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के पहले वह दिल्ली, चेन्नई समेत कई जगहों से इलाज कराकर लौटे थे। चुनाव के दो दिन पहले 9 जून को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद वह आर्किड अस्पताल में भर्ती हुए थे। 10 जून को अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उन्होंने हेमंत सोरेन को दी थी। उसी शाम अस्पताल में पुलिस के लोग आए और बताया कि उनके खिलाफ पुराने कांड में वारंट है। जिसके बाद पार्टी के स्तर से 11 जून को वोटिंग के दिन कोर्ट से वोट में जाने की इजाजत के लिए आवेदन दिया गया। चमरा लिंडा के बयान में जिक्र है कि कोर्ट से समय पर इजाजत नहीं मिल पाने की वजह से वह वोट नहीं दे पाए हैं। निर्वाचन आयोग को दिए बयान के आधार पर अब नए सिरे से चमरा लिंडा बयान लिया जाएगा

    बाबुलाल के मुख्य गवाह योगेंद्र साव का हमेशा जांच में रहा असहयोग

    योगेंद्र साव से दर्जनों बार केस के अनुसंधानकर्ता अनूप कुमार कर्मकार ने मूलयंत्र की मांग की। पहले योगेंद्र नोटिस लेने से बचते रहे। इसके बाद उन्होंने मूलयंत्र देने से भी इंकार कर दिया। योगेंद्र जेल गए तो केस के अनुसंधानकर्ता ने फिर से मूलयंत्र की मांग की, लेकिन योगेंद्र अबतक मूलयंत्र देने से बच रहे हैं।



    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ लापता
    Next Article खूंटी : भाजपा नेता हत्‍या मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस और आरएसएस के बीच अब सीधी लड़ाई हैः राहुल गांधी

    August 29, 2026
    Latest Posts

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.