Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 11:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»फेयर प्राइस डीलर्स ऐसोसिएशन ने 9 सूत्री मांगों को लेकर की बैठक
    झारखंड

    फेयर प्राइस डीलर्स ऐसोसिएशन ने 9 सूत्री मांगों को लेकर की बैठक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2024Updated:January 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिला अंतर्गत बेरमो में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर बेरमो प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार विगत एक जनवरी से अनिश्चितकालीन पर हड़ताल हैं. इसको लेकर फेयर प्राइस डीलर्स ऐसोसिएशन बेरमो की बैठक गांधीनगर स्थित अंबेडकर चौक समीप हुई. बैठक में डिलरों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई बार गुहार लगाई, परंतु कोई पहल नहीं हुई. इस कारण एक जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं.

    इनका कहना है कि कोरोनाकाल के समय से लालकार्ड, अंत्योदय कार्ड एवं राज्य सरकार की ग्रीन राशन कार्डधारी के बीच मुफ्त वितरण किए गए, अनाज का आज तक कमीशन हम दुकानदारों को नहीं मिला है. हमलोग सभी गरीब को सरकार की जन-कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाकर पेट भरने का काम किए, परंतु सरकार हमलोगों को एक वर्षों से भुखा रखी है. वहीं, हर माह वितरण होने वाली अनाज का ना तो कमीशन दे रही है ना मानदेय तय की है. इसके कारण हम सभी डीलरों का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.

    डीलरों ने अपनी मांगों के संबंध में बताया कि अनाज वितरण हेतू तीन सौ रूपए क्विंटल या फिर तीस हजार मानदेय लागू करने, अनुकंपा के नियमों को पूर्व की भांति लागू करने, कोरोना महामारी के समय वितरण की गई पीएमजीकेएवाई का 10 से 12 माह का कमीशन भुगतान करने, कोरोनाकाल में ली गई बोरा की राशि का भुगतान करने, ई-पॉश मशीन में 2-जी के जगह 5-जी नेटवर्क सुविधा देने, प्रशासन के द्वारा डीलर का शोषण करना बंद करने आदि मांग पर हड़ताल होगी. मामले में फेडरेशन के जिला अध्यक्ष हरिनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार का नजरिया हम डीलरों के प्रति सही नहीं है, इसलिए हम लोग इस बात का विरोध करते हैं.

    Bokaro Jharkhand news johar live news meeting PDS Dealer जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज पीडीएस डीलर बैठक बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लोगों को ठगने वाले ठग को सीआईडी ने किया गिरफ़्तार
    Next Article 32वें दिन भी जारी है संतोष नायक का अनिश्चितकालीन धरना, बुद्धिजीवी मंच ने दिया समर्थन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.