Johar Live Desk : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) ने 2076 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और विभिन्न ऑफिसर ग्रेड पदों को भरा जाएगा।
पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2076 पदों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
- कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: 1763 पद
- नियमित कंप्यूटर ऑपरेटर: 748
- संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर: 176
- सोसाइटी मैनेजर: 839
- ऑफिसर ग्रेड पद: 313 पद
ब्रांच मैनेजर, अकाउंटेंट, फाइनेंशियल एनालिस्ट, कंप्यूटर प्रोग्रामर आदि
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 05 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी (एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होंगे)
योग्यता और आयु सीमा:
कंप्यूटर ऑपरेटर/सोसाइटी मैनेजर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य। हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान प्राथमिकता देगा।
ऑफिसर ग्रेड पद: पद के अनुसार ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन (MBA/CA/MCA/ICWA) और कुछ पदों के लिए 1-2 साल का कार्य अनुभव आवश्यक।
आयु सीमा (30 नवंबर 2025 तक): 18-35 वर्ष। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला) को 5 वर्ष की छूट।
आवेदन शुल्क/कंप्यूटर ऑपरेटर/सोसाइटी मैनेजर
- सामान्य वर्ग: 850 रुपये + 18% GST
- SC/ST/दिव्यांग: 650 रुपये + 18% GST
- ऑफिसर ग्रेड पद:
- सामान्य वर्ग: 100 रुपये + 18% GST
- SC/ST/दिव्यांग: 800 रुपये + 18% GST
चयन प्रक्रिया:
- कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
- ऑफिसर ग्रेड: CBT के बाद इंटरव्यू भी आयोजित।
इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.apexbankmp.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी निर्देश और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है।
Also Read : झारखंड BJP अध्यक्ष के नाम पर जल्द लगेगी मुहर, संगठनात्मक चुनाव अंतिम चरण में


