जामताड़ा: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के दौरान जामताड़ा विधानसभा के गोपालपुर मतदान केंद्र संख्या 296 पर EVM मशीन खराब हो गई, जिससे मतदान में देरी हुई. यह घटना शाम करीब 4:00 बजे हुई, जब EVM में तकनीकी खराबी आ गई. इसके कारण मतदाताओं को लाइन में काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा. करीब एक घंटे तक सुधार कार्य चलने के बाद शाम 5:00 बजे EVM मशीन फिर से चालू हो गई और मतदान प्रक्रिया सामान्य हो गई. हालांकि इस दौरान कुछ मतदाताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा. निर्वाचन आयोग और प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए मतदाताओं को मतदान का अवसर दिया और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही.
जामताड़ा के इस मतदान केंद्र पर हुई EVM खराब, एक घंटे तक रुका मतदान

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

