Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सब ठीक नहीं चल रहा मेदिनीनगर नगर निगम में, पढें पूरी रिपोर्ट …
    झारखंड

    सब ठीक नहीं चल रहा मेदिनीनगर नगर निगम में, पढें पूरी रिपोर्ट …

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया। वार्ड पार्षदों के एकजुटता के आगे डिप्टी मेयर मंगल सिंह व नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद का मान मनौवल काम नहीं आया। बोर्ड की बैठक में अपने अनदेखी से वार्ड पार्षद नाराज़ हैं। बोर्ड बैठक शुरू होने के पहले वार्ड पार्षदों ने रणनीति बनाने के लिए बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से बोर्ड बैठक के बहिष्कार का निर्णय लिया। वार्ड पार्षदों ने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है लेकिन निगम के आय-व्यय की जानकारी पार्षदों को नहीं दी जा रही। बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षदों के एजेंडे को जगह नहीं दिया जाता। जबकि नियम के मुताबिक वार्ड पार्षद का एजेंडा ही सर्वोपरि है। बैठक के बाद प्रोसिडिंग बदल दिया जाता है। वार्ड पार्षद जिस मामले का विरोध करते हैं उसकी भी सम्पुष्टि कर दी जाती है। ऐसा अब नहीं चलेगा। बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षद तभी शामिल होंगे जब उनके एजेंडे पर चर्चा होगा। बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह करने का नियम है लेकिन मेदिनीनगर नगरनिगम का अपना नियम है। 15 माह में सात बार बोर्ड की बैठक हुई है। जनभावना से खिलवाड़ किया जा रहा है।इसलिये टकराहट वार्ड पार्षदों की मजबूरी हो गई है। जनता से यदि टैक्स वसूली किया जा रहा है तो उन्हें सुविधा भी मिलना चाहिए। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रदीप अकेला, सुमित तिवारी, विवेकानन्द त्रिपाठी, सुषमा आहूजा,राजीव शुक्ला, निरंजन प्रसाद,प्रमिला देवी सहित सभी वार्ड कमिश्नर मौजूद थे।

    बोर्ड बैठक की वीडियोग्राफी कराने की मांग

    पार्षदों ने नगर आयुक्त को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा।जिसमें बोर्ड बैठक के लेखा पुस्तिका पर तत्काल सदन के अध्यक्ष का हस्ताक्षर कराया जाए व एक सप्ताह में प्रोसिडिंग पार्षदों को उपलब्ध कराया जाए।बोर्ड बैठक की वीडियोग्राफी कराई जाए। सभी योजनाओं के वितीय स्थिति की जानकारी दी जाए। मासिक बोर्ड का एजेंडा वार्ड पार्षदों द्वारा लिया जाए। योजना का चयन धारा 381 के तहत किया जाए। धारा 119 के तहत आय-व्यय का ब्यौरा बोर्ड में लाया जाए। सभी वार्ड में वार्ड कमिटी गठन हो।

    #Online news Latest news Nagar nigam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनकली शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन, कारोबारी गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article अवैध संबंध के शक में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, सास को भी मार डाला, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.