Joharlive Team
जामताड़ा । अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। यहां तक कि उसने अपनी सास की भी जान नहीं बख्शी और उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक बहादुर रवानी (36) ने शुक्रवार अहले सुबह कुल्हाड़ी से पत्नी राधा देवी (32) और सास सरस्वती देवी (50) की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर में ही छुपकर बैठ गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि साढ़ू के साथ अवैध संबंधों की शंका में उसने पत्नी और सास की हत्या कर दी।आरोपित के ससुर लक्खी रवानी का कहना है कि उसका दामाद शक्की मिजाज का है और पिछले कुछ वर्षों से वह घर जमाई के रूप में ससुराल में ही रहता था। आरोपित का आठ वर्षीय पुत्र घटना के समय अपनी मां की बगल में सोया हुआ था और घटना के बाद से काफी दहशत में है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद जब पुलिस आरोपित को साथ लेकर गांव में आ रही थी तो ग्रामीण काफी उत्तेजित हो गए और युवक पर नाराज ग्रामीणों ने पत्थर व लाठियों से हमला कर दिया।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

