Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बिहार में नीतीश के विधायक भी सुरक्षित नहीं, बदमाशों ने तान दी थी पिस्टल, बाल-बाल बचे
    क्राइम

    बिहार में नीतीश के विधायक भी सुरक्षित नहीं, बदमाशों ने तान दी थी पिस्टल, बाल-बाल बचे

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नालंदा : बिहार में अपराध पर कोई लगाम नहीं है. कब कहां मर्डर, लूट, छिनतई हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. आलम यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. जी हां, जदयू पार्टी के हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. जहां बाइक से आए बदमाशों ने उनके ऊपर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज तक कर डाली. इसकी पुष्टि खुद विधायक कृष्ण मुरारी ने की है. कहा है कि जब बॉडीगार्ड एक्शन में आए तो बदमाश भाग खड़े हुए, नहीं तो कुछ भी हो सकता था. हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि पांच फरार हैं.

    क्या है मामला

    विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने बताया कि वे पटेल कॉलेज का निरीक्षण करके शुक्रवार की शाम लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश हाथ में पिस्तौल लहराते हुए पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे. बदमाश थोड़ा भी डर नहीं रहे थे. यह देखकर गाड़ी में बैठे विधायक के बॉडीगार्ड एक्शन में आ गए. सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी रुकवाई और हथियार लेकर बाहर निकले. उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन देखते ही सभी बदमाश फरार हो गए. विधायक ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने हिलसा के एसडीपीओ सुमित कुमार को दे दी है.

    Bihar Crime Update Bihar Latest News Even Chief Minister's MLA is not safe in Bihar JDU MLA from Hilsa Johar Live miscreants pointed pistol at JDU MLA MLA Krishna Murari alias Prem Mukhiya Nalanda Crime Update जदयू विधायक पर बदमाशों ने तान दी पिस्टल जोहार लाइव नालंदा क्राइम अपडेट बिहार क्राइम अपडेट बिहार में मुख्यमंत्री के विधायक भी सुरक्षित नहीं बिहार लेटेस्ट न्यूज विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया हिलसा के जदयू विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंकल्प यात्रा का समापन आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
    Next Article रांची में राशन डीलर मनमानी से नहीं कर रहे परहेज, महीनेभर में 500 कंप्लेन

    Related Posts

    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    झारखंड

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025
    Latest Posts

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.