Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में आज बड़े वाहनों की एंट्री बंद, ऑटो और ई-रिक्शा के रूट में भी किया गया बदलाव   
    झारखंड

    रांची में आज बड़े वाहनों की एंट्री बंद, ऑटो और ई-रिक्शा के रूट में भी किया गया बदलाव   

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : हेमंत कार्यकाल के चौथी वर्षगांठ पर गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. आज शुक्रवार की सुबह से रात्रि 8 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गई है. सुबह 8 से रात 8 बजे तक बूटी मोड़ से बरियातू होकर करमटोली, चांदनी चौक, कांके रोड से रातू रोड तक और पिस्का मोड़ से रातू रोड तक सभी प्रकार के ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन वर्जित रहेगा.

    जरूरी वाहनों का आवागमन होगा अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित सभी वाहनों को सामान्य रूप से आवागमन की इजाजत दी गई है. दूसरे शहरों से आने वाले मालवाहक वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है. चाईबासा और खूंटी से रांची आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड तक आ पायेंगे. गुमला, सिमडेगा, पलामू और लोहरदगा से रांची की ओर से आने वाले वाहनों को तिलता रिंग रोड तक आने दिया जायेगा. जमशेदपुर और सरायकेला से रांची आने वाले वाहन रामपुर तक ही आएंगे. हजारीबाग रोड से रांची आने वाले वाहनों को नेवरी गोलचक्कर तक ही आने दिया जाएगा.

    बसों के लिए नई पार्किंग व्यवस्था

    • बोकारो और धनबाद की बस रिंग रोड, नेवरी गोलचक्कर, बूटी मोड़ और रिम्स होकर करमटोली के पास यात्रियों को ड्रॉप करेगी. बरियातू पहाड़ मैदान में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करने की व्यवस्था की गई है.
    • हजारीबाग और गिरिडीह की बस रिंग रोड, नेवरी गोलचक्कर, बूटी मोड़ और रिम्स होकर पल्स हॉस्पिटल के पास यात्रियों को ड्रॉप करेगी. डीआईजी मैदान बरियातू में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क होगी.
    • जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां की बस रामपुर, दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ और रिम्स होकर करमटोली के पास यात्रियों को ड्रॉप करेगी. खेलगांव स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में बने पार्किंग स्थल पर पार्क होगी.
    • चतरा, जामताड़ा और साहेबगंज की बस रिंग रोड, बोड़िया होकर ट्राइबल रिसर्च इंस्टीयूट के पास यात्रियों को ड्रॉप करेगी. मंदिर मैदान और मोरहाबादी में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्किंग होगी.
    • पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला की बस रिंग रोड, कांके रोड होकर सिद्धो-कान्हू के पास यात्रियों को ड्रॉप करेगी. निरजा सहाय डीएवी स्कूल कांके रोड में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क होगी.
    • खूंटी की बस बिरसा चौक, हरमू, सिद्धो-कान्हू पार्क होकर उसके बगल के फुटबॉल मैदान में निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क की जाएगी.
    • चाईबासा की बस बिरसा चौक, हरमू होते हुए श्रीराम मंदिर, कांके रोड के पास यात्रियों को ड्रॉप करेगी. डीएवी गांधीनगर स्कूल, कांके रोड में निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क होगी.
    • लोहरदगा की बस रिंग रोड और कांके रोड होकर सिद्धो-कान्हू पार्क के पास यात्रियों को ड्रॉप करेगी. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके रोड में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क होगी.
    • रांची की बस विभिन्न क्षेत्रों से आकर श्रीराम मंदिर कांके रोड और करमटोली चौक के पास यात्रियों को ड्रॉप कर हरमू मैदान में निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क होगी.

    जाने वाले वाहनों के लिए नई रूट :

    सुबह 8 से रात 8 बजे तक बरियातू रोड, बोड़ेया रोड, कांके रोड और हरमू रोड में सभी प्रकार के मालवाहक वाहन का प्रवेश निषेध किया गया है. मोरहाबादी में कार्यक्रम स्थल के मद्देनजर बरियातू रोड, कांके रोड, बोड़िया रोड और हरमू रोड में वाहनों का दबाव अत्याधिक होने की संभावना है, इसलिए कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी वाहनों को छोड़कर सामान्य वाहन का उपयोग कम रहेगा.

     

    Jharkhand news Johar Live Ranchi New Route no entry ranchi traffic Traffic Arrangement जोहार लाइव रांची झारखंड न्यूज ट्रैफिक ट्रैफिक व्यवस्था नया रूट नो एंट्री रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिर चर्चा में आए मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा, पहली पत्नी से तलाक के लिए चुकाए थे 25 करोड़
    Next Article मोबाइल दुकान में शटर का ताला तोड़ 60 लाख की चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.