खूंटी : धान अधिप्राप्ति के लिए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें : भूमि सुधार उप समाहर्ता

Joharlive Team

खूंटी । मंगलवार को रनिया प्रखंड के सभागार में वरीय पदाधिकारी रनिया प्रखंड सह भूमि सुधार उप समाहर्ता जीतेंद्र मुंडा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, नाला निर्माण योजना, दीदी बाड़ी योजना सहित प्रखंड के तहत संचालित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान वरीय पदाधिकारी रनिया प्रखंड सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, खूंटी ने संबंधित आधिकारियों व कर्मियों को योजनाओं को निधार्रित समय के तहत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा बैठक में उन्होंने सोख्ता गड्ढा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मी कंपोस्ट व संचालित अन्य योजनाओं  को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिये। धान अधिप्राप्ति को लेकर संबंधित कर्मियों को उन्होंने निर्देशित किया कि धान अधिप्राप्ति के लिए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रनिया, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रनिया, सहायक अभियंता, पशुपालन पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, सभी मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक व अन्य शामिल थे।