Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»हवा में टूटा विमान का इंजन कवर, अटकी यात्रियों की सांसें, देखें वीडियो
    ट्रेंडिंग

    हवा में टूटा विमान का इंजन कवर, अटकी यात्रियों की सांसें, देखें वीडियो

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    FILE PHOTO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वॉशिंगटन : अमेरिका के डेनवर से ह्यूस्टन जा रहे साउथवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान का इंजन कवर उड़ान के दौरान टूट गया. इससे यात्रियों की जान कुछ देर के लिए गले में अटक गई. दुर्घटना के बाद विमान को डेनवर लौटना पड़ा. ये हादसा रविवार को हुआ, जब उड़ान के दौरान बोइंग 737-800 के इंजन का कवर टूटकर हवा में गिर गया. घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने उस घटना की जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के मुताबिक, साउथवेस्ट फ्लाइट 3695 रविवार सुबह 8:15 बजे डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौट आई. 135 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर विमान डेनवर से ह्यूस्टन हॉबी हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था. बोइंग विमान उड़ान भरने के बाद 10,300 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया लेकिन कवर टूटने के कारण उसे वापस लाया गया. करीब 25 मिनट बाद विमान वापस एयरपोर्ट पर उतरा.

    Scary moments for passengers on a Southwest flight from Denver to Houston when the engine cover ripped off during flight , forcing the plane to return to Denver Sunday morning. pic.twitter.com/BBpCBXpTsl

    — Sam Sweeney (@SweeneyABC) April 7, 2024

    विमान के सुरक्षित लौटने के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से ह्यूस्टन भेजा गया. इससे यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी हुई. इस मामले में साउथवेस्ट एयरलाइंस ने कहा कि रखरखाव टीमें विमान की समीक्षा कर रही हैं. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि हम देरी के कारण हुई असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगते हैं. हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. एयरलाइन ने यह बताने से इनकार कर दिया कि विमान के इंजन का आखिरी बार रखरखाव कब किया गया था. इस मामले में एफएए ने जांच शुरू कर दी है. एफएए रिकॉर्ड के अनुसार, विमान ने जून 2015 में सेवा में प्रवेश किया.

    ये भी पढ़ें : आज दिल्ली HC में केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग पर होगी सुनवाई, AAP के पूर्व विधायक ने दाखिल की थी याचिका

    Accident America Denver foreign Houston johar live news plane crash Washington अमेरिका जोहार लाइव न्यूज़ डेनवर विदेश विमान क्रैश वॉशिंगटन हादसा ह्यूस्टन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDelhi Liquor Policy Case: के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका खारिज
    Next Article RIMS की एनुअल रिपोर्ट जारी : ओपीडी में आये 8.43 लाख मरीज, इनडोर में 85 हजार मरीजों का हुआ इलाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.