Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 10:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पटना में भाग रहे अपराधी का एन’काउंटर, पैर में लगी गो’ली
    जोहार ब्रेकिंग

    पटना में भाग रहे अपराधी का एन’काउंटर, पैर में लगी गो’ली

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के गंगा सेतु पथ (मरीन ड्राइव) में पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लग गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसके पैर से रक्तस्त्राव हो रहा था। उसे पैर में गमछा बांधकर पीएमसीएच ले जाया गया। गोली लगने वाले अपराधी का नाम मोहम्मद रजा है, जो शाहनवाज हत्याकांड का आरोपी है।

    पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मोहम्मद रजा कई हत्याकांड का आरोपी है और वह दो हत्या के मामलों में वांटेड था। उसे पकड़कर लाया जा रहा था, लेकिन उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की और फायरिंग करने लगा। एसटीएफ ने अपने बचाव में गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। इस दौरान एसटीएफ के दो जवान भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना को लेकर कांड दर्ज किया गया है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

    गौरतलब है कि पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके में 4 अप्रैल को शाहनवाज नाम के युवक की कोर्ट जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाहनवाज अपने दोस्त मोहम्मद कैफ के साथ स्कूटी से कोर्ट जा रहा था, तभी अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और मरीन ड्राइव पर उन पर गोलियां चलाईं। गंभीर हालत में शाहनवाज को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद रजा इस हत्याकांड का आरोपी है और पुलिस की टीम ने उसे पटना सिटी के आलमगंज इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मरीन ड्राइव से उसे पटना लाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    Also Read : मां को देख दौड़ा मासूम, टोटो की चपेट में आकर तोड़ा दम

    Encounter of a fleeing criminal in Patna shot in the leg पटना में भाग रहे अपराधी का एनकाउंटर पैर में लगी गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी मोहल्लों की पहचान को सामने लाने की मांग ने पकड़ी जोर, DC को सौंपा गया ज्ञापन
    Next Article बाहरियों की तुलना में स्‍थानीय युवाओं को नहीं मिल पा रहा रोजगार : मंत्री इरफान अंसारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.