Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीवान में मु’ठभेड़, BJP नेता के भांजे की ह’त्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर
    जोहार ब्रेकिंग

    सीवान में मु’ठभेड़, BJP नेता के भांजे की ह’त्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : पूर्व MLC और भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे की हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी सोनू यादव रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना जामो थाना क्षेत्र के लद्दी गांव की है, जहां सुबह करीब 4 बजे वाहन जांच के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घिरते ही सोनू यादव ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल और बाइक बरामद की गई है।

    चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेरा

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोडरेज की घटना के बाद से लगातार छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को शनिवार रात गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सोनू यादव बड़हरिया थाना क्षेत्र की ओर भाग रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान सोनू यादव को रोका गया, लेकिन उसने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल सोनू यादव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू यादव के खिलाफ हत्या, लूट सहित कई संगीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज थी। वह लंबे समय से फरार था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    26 अप्रैल को हुई थी वारदात

    बताया गया कि 26 अप्रैल की शाम करीब 6.30 बजे नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास कार साइड लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में बदमाशों ने कार से हथियार निकालकर भाजपा नेता के भांजे हर्ष कुमार और उनके बहनोई चंदन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। घटना में हर्ष कुमार की मौत हो गई थी, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज अभी भी चल रहा है।

    पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

    पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के भीतर एक आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। वहीं, दूसरा आरोपी सुनील यादव भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया है।

    एसपी ने दी जानकारी

    सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली थी कि सोनू यादव लकड़ी गांव की ओर जा रहा है। इसके बाद वे स्वयं एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के साथ उसकी तलाश में निकले। बड़हरिया की ओर से भी पुलिस बल तैनात किया गया था। लकड़ी गांव और गौसीहाता के बीच सोनू को घेर लिया गया, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

    Also Read : निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ आज से शुरू, चंपारण से देंगे बड़ा राजनीतिक संदेश

    BJP नेता के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर Encounter in Siwan: Sonu Yadav shot dead the main accused in the murder of a BJP leader's nephew सीवान में मुठभेड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ आज से शुरू, चंपारण से देंगे बड़ा राजनीतिक संदेश
    Next Article गढ़वा के एमजीसीपीएल कैंप में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.