रांची: प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में घूम रहे है. ऐसे में उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीमें संयुक्त अभियान चला रही है. इसी क्रम नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान-सारंडा क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली थी. सराईकेला थाना एवं मनोहरपुर थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में सर्च आपरेशन शुरू किया गया. अभियान के दौरान 14 जुलाई को मनोहरपुर पत्थरबासा स्थित स्रोताकोचा के आस-पास उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले. सर्च अभियान जारी है. पुलिस को उनके पास से नक्सली वार्दी 1, काला फुलपैंट-3, लाल सलाम कपड़ा 2, मेडिकल बुक, तिरपाल, गैती, पानी गैलन, जीवनरक्षक दवाईयों के अलावा दैनिक उपयोग का सामान मिला है.
मनोहरपुर में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, जंगल में भागे नक्सली

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

