जामताड़ा : रविवार को जिले के नगर भवन दुलाडीह सभागार में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चिन्हित जामताड़ा के झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विस अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो, ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय, झारखंड आंदोलनकारी अन्य ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया. उपायुक्त एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने अतिथियों को पौधा देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विस अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि हमें गर्व है हम भी इसी आंदोलनकारी पृष्ठभूमि से हैं. सभी के सामूहिक प्रयास, त्याग, संघर्ष एवं बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखण्ड का निर्माण हुआ. उन्होंने जो हमारे बीच में नहीं हैं, उनको भी नमन किया. कहा कि इस आंदोलन में हजारों हजार साथियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे. भले ही सभी चिन्हित नहीं हुए हों, लेकिन सभी के बल से प्रयास से यह सफल हुआ. ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जिस झारखंड के लिए आप लोगों ने तपस्या की, सरकार ने निर्णय लिया कि सबको सम्मानित करेंगे. उन्होंने कहा कि यह गौरवान्वित क्षण है, जिसमें आप सबों की भूमिका अहम रही. सबने कई तरह की यातनाएं झेली, जेल गए, अंततः हमें झारखण्ड मिला. उपायुक्त कुमुद सहाय ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि आज हम झारखण्ड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए सम्मानित कर रहे हैं. इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है. उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हो, नीलांबर पीतांबर आदि स्वतंत्रता सेनानियों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि झारखण्ड आंदोलनकारी के रूप में जिले के कुल 559 आंदोलनकारी को चिन्हित किया गया है. जिसमें से आज कुल 536 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जा रहा है. इस अवसर पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, सांसद प्रतिनिधि परेश यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा एजाज हुसैन अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सम्मानित झारखण्ड आंदोलनकारी एवं अन्य मौजूद रहे.
जामताड़ा के झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article 15 जुलाई का राशिफल : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

