Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 4:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खरसावां में साइकिल से घर लौट रहे युवक को हाथियों ने कुचला
    झारखंड

    खरसावां में साइकिल से घर लौट रहे युवक को हाथियों ने कुचला

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खरसावां : बिषयगोड़ा-काशीडीह मेन रोड में जंगली हाथियों के झुंड ने एक साइकिल सवार को कुचल कर मार डाला, जबकि उसके आगे चल रहे दूसरे साइकिल सवार दोस्त ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। दोनों ही अपने घर आ रहे थे। घटना सोमवार की देर शाम की है। झुंड में 12 हाथी शामिल हैं और खरसावां क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।

    मृतक की पहचान खरसावां के प्रगनाथडीह निवासी बलराम केराई (30) के रूप में की गई। उसके दोस्त सुशील बोदरा ने बताया कि दोनों अपनी साइकिल से बिषयगोड़ा गांव गए थे। इसके बाद दोनों दोस्त अपने घर प्रगनाथडीह गांव लौट रहे थे। सुशील बोदरा आगे था, जबकि बलराम पीछे। बिषयगोड़ा-काशीडीह का रास्ता जंगल और नदी के बीच से गुजरता है। इसी दौरान बिषयगोड़ा-काशीडीह के बीच स्थित सोना नदी पर बनी पुलिया से पहले ही दोनों का आमना-सामना जंगली हाथियों के झुंड से हो गया।

    सुशील बोदरा के अनुसार, झाड़ियों के बीच जंगली हाथियों ने अपना डेरा जमा रखा था। झाड़ियों से आवाज सुनकर सुशील बोदरा ने साइकिल तेज गति से भगाकर अपनी जान बचा ली, पर बलराम हाथियों की चपेट में आ गया। हाथियों ने अपने पैरों तले कुचल कर उसे मार डाला। इसके बाद सुशील बोदरा अपने गांव प्रगनाथडीह पहुंचा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गामीणों ने बलराम केराई की खोजबिन शुरू की। कई घंटों के बाद बलराम केराई की क्षतिग्रस्त लाश सड़क किनारे मिली।

    घटना की सूचना पर खरसावां पुलिस और वन विभाग की टीम मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, खरसावां वन विभाग की टीम ने मृतक के परिवार को तत्काल 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया। कागजी प्रक्रिया पूरा होने पर 3.50 लाख का मुआवजा और देने की बात कही गई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के मोराबादी मैदान से शिक्षिका के कार से उच्चकों ने एक लाख रुपए उड़ाए, लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
    Next Article 17 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025
    झारखंड

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025
    Latest Posts

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.